मनोरंजन जगत की वो मशहूर हस्तियां जो इस साल दुनिया को अलविदा कह कर चले गए

By Team MyNationFirst Published Dec 20, 2018, 1:43 PM IST
Highlights

मनोरंजन जगत के सेलिब्रिटीज के लिए यह साल जितना खुशी भरा रहा उतना ही दुखद भी साबित हुआ। क्योंकि इस साल उन्होंने कई सेलिब्रिटी को खो दिया है।

मनोरंजन जगत के सेलिब्रिटीज के लिए यह साल जितना खुशी भरा रहा उतना ही दुखद भी साबित हुआ। क्योंकि इस साल उन्होंने कई सेलिब्रिटी को खो दिया है। आज हम आपको बताए उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने लोगों के मन में अपनी अलग छवी बनाई थी, जिन्हें वह बेहद पसंद किया करते थे। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।

कवि कुमार आजाद 

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का निधन अचानक आए हार्ट अटैक कि वजह से हो गई थी। कवि को सीरियल ‘तारक मेहता...’ में बेहद पसंद किया जाता था। उनके किरदार को लोग काफी पसंद करते थे। लेकिन जब यह खबर आई कि उनका निधन हो गया है तो हर जगह मायुसी का माहोल बन गया था। कवि 46 साल की उम्र में निधन हो गया। 

श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन की खबर से सभी को चौंका दिया था। श्रीदेवी 55 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ कर चली गईं। उनकी मौत दुबई की एक होटल के बाथरूम में हो गई थी। 

नरेंद्र झा 

अभिनेता नरेंद्र झा का 55 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। नरेंद्र ने 'रईस', 'हैदर', 'मोहनजोदाड़ो', 'हमारी अधूरी कहानी', 'घायल वंस अगेन', 'काबिल', 'फ़ोर्स 2' जैसी फिल्मों में काम किया था। इनकी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आती थी। 

शम्मी आंटी

 
शम्मी आंटी का निधन 89 साल की उम्र में हुआ। वह लम्बे समय से बीमारी से जुझ रही थी, जिसके कारण उनका निधन हो गया। शम्मी ने 'झलक', 'बंदिश', 'आजाद', 'राज तिलक', 'घर संसार', 'आखिरी दाव', 'कंगन', 'भाई बहन', 'हाफ टिकट',  'साजन', डोली जैसी फिल्मों में काम किया था।

रीटा भादुड़ी


रीटा भदुड़ी एक ऐसी अभिनेत्री थी जिन्हें अभी की पीढ़ी ने दादी के रोल में ही अक्सर देखा है। रीटा को सभी लोगों द्वारा हर किरदार में पसंद किया जाता था। रीटा का निधन 62 साल की उम्र में हुआ। निधन की वजह थी उनकी किडनी में कमजोरी आना और वह डायलिसिस पर चल रही थी। रीटा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था। जैसे कि, 'कभी हां कभी ना', 'बेटा', 'फूलन देवी', 'क्या कहना', 'दिल विल प्यार व्यार' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं'।


आमिर खान की मशहूर फिल्म 'लगान' के ईश्वर काका उर्फ श्रीवल्लभ व्यास का निधन 60 साल की उम्र में हो गया। श्रीवल्लभ लंबी समय से बीमारी से जुझ रहे थे जिसके बाद उनका निधन हो गया। बता दें एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था। उन्होंने 'माया मेम साहब', 'वेलकम टु सज्जनपुर', 'सरफरोश', 'लगान', 'बंटी और बबली', 'चांदनी बार' और 'विरुद्ध' सहित कई फिल्मों में काम किया था।

सुजाता कुमार


सुजाता कुमार फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश' में अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ नजर आ चुकी हैं। सुजाता का निधन 53 की उम्र में कैंसर की वजह से हुआ था। उन्होंने रांझणा, सलाम ए इश्क, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में काम किया था
 

click me!