mynation_hindi

'एक बिहारी सब पर भारी' कमेंट कर Manisha Rani को फैंस दे रहे बधाई, अब बिहार में ऐसा कर दिया मनीषा ने...

Bhawana tripathi |  
Published : Apr 03, 2024, 02:48 PM IST
 'एक बिहारी सब पर भारी' कमेंट कर Manisha Rani को फैंस दे रहे बधाई, अब बिहार में ऐसा कर दिया मनीषा ने...

सार

 Manisha Rani bought property in Bihar: झलक दिखला जा 11 विनर मनीषा रानी फैंस के बीच खासी पॉपुलर हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। इस बात से फैंस बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

मनोरंजन। 'झलक दिखला जा 11' विनर मनीषा रानी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट रखती हैं। मनीषा ने हाल ही में बिहार में प्रॉपर्टी खरीदी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया में दी है। व्लॉग के जरिए दी गई जानकारी में मनीषा फैंस को प्रॉपर्टी दिखाती भी दिख रही हैं। अब फैंस उनको 'एक बिहारी सब पर भारी' हमारी रानी सुपरहिट जैसे कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। वाकई मनीषा रानी के लिए ये प्राउड मूमेंट होगा। 

प्रॉपर्टी खरीदने के बाद मनीषा ने देखी जमीन

आमतौर पर लोग जमीन देखने के बाद पैसा लगाते हैं लेकिन मनीषा अपने व्लॉग में बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ पैसे दिए हैं और अब वो प्रॉपर्टी देखने जा रही हैं। यानी मनीषा रानी के पापा ने जमीन फाइनल की। इस खास पल के बारे में मनीषा के पिता बताते हुए कहते हैं कि ये जमीन मनीषा रानी ने खरीदी है। 

ढाई कट्ठा जमीन की मालकिन बन गईं मनीषा रानी

मनीषा रानी ने करोड़ों की जमीन खरीद ली है और अब जल्द ही जमीन में मकान बनना शुरू हो जाएगा। मनीषा बताती हैं कि वो बहुत खुश हैं क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत से ये जमीन खरीदी है। 

ऐसे अमीर बनी मनीषा रानी
 'झलक दिखला जा 11' सीजन जितने के बाद मनीषा रानी को 30 लाख रुपये मिले थे। साथ ही मनीषा रानी  'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। अपने डांस के बेहतरीन मूव्स से फैंस को दीवाना बनाने वाली मनीषा रानी की फैंस फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वो आए दिन फैंस के साथ रील्स, वीडियोज शेयर करती हैं। मनीषा रानी की कमाई में सोशल मीडिया का भी बड़ा हाथ है। फिलहाल मनीषा रानी का फोकस डांस की तरफ है। उनके बिहारी एसेंट को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। 

ये भी पढ़ें:ऑनस्क्रीन बीवी का रोल कर रही इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठा ये फेमस एक्टर ......
 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....