बिग बॉस 12 का बड़ा बदलाव, अब इन लोगों की होगी एंट्री

By Neha DograFirst Published Aug 25, 2018, 4:19 PM IST
Highlights

बिग बॉस देखने वालो के लिए शो से जुड़ी एक खबर सामने आई है, पहले कहा बिग बॉस में तय किया गया था कि इस बार के सीजन में सेलिब्रिटी कपल्स को शो में कंटेस्टेंट के रुप में रखा जाएगा, तो अब फिर से एक बार शो की थीम बदलने की खबर आ रही है  
 

बिग बॉस 12 की थीम पहले ही पिछले 11 सीजनों से अलग रखी गई थी। इस बार रखा गया था कि बीग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के रुप में सेलिब्रिटी कपल्स को रखा जाएगा। लेकिन एक बार फिर शो की थीम में बदलाव लाया गया है। शो में सेलिब्रिटी तो होंगे, पर जोड़ियां नहीं होंगी। 

इस बार शो को बीते सीजनों से अलग बनाने की तैयारी है, जिसके चलते खुब सोच समझ कर शो में बदलाव लाए जा रहे है। कुछ समय पहले बिग बॉस 12 का प्रोमो शूट हुआ था। पहले प्रोमो में सलमान ने जोड़ियों का जिक्र किया लेकिन शो के दुसरे प्रोमो में बदलाव के बारे में भी जिक्र किया गया है। प्रोमो में सलमान ने क्लासरूम में हाज़री लेते हुए कुछ रोचक जोड़ियों से लोगों का परिचय करवाया था। 

बता दें यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि शो के लिए बड़ी सेलिब्रिटी जोड़ियां मिलने में मुश्किल आ रही थी। जानकारी के मुताबिक अब शो में सेलिब्रिटी जोड़ियां नहीं होंगी बल्की 6 सिंगल सेलेब्स होंगे, इसके अलावा 5 आम लोगों की जोड़ियां और 5 आम लोग होंगे। 

जिसके बाद में सिंगल कॉमनर्स को सेलेब्स के साथ पेयर कर के जोड़ियों में तब्दील कर दिया जाएगा। साथ ही इस बार सभी कंटेस्टेंट एक बार में ही घर में नहीं घुसेंगे। उन्हें पहले सीक्रेट हाउस में रखा जाएगा। बाद में उन्हें बिग बॉस के अंदर एंट्री मिलेगी। 

बिग बॉस के फैंस के लिए एक खुशखबरी यह है कि इस बार शो जल्दी शूरु हो जाएगा। जहां हर बार शो अक्टूबर में शुरू किया जाता था तो इस बार शो 15 सितंबर से ही टीवी पर आ जाएगा। 
 

click me!