प्रियंका की सौत ने खोली जुबान

By Team MynationFirst Published Sep 6, 2018, 12:47 PM IST
Highlights

निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ओलीविया कल्पो से 3 साल पहले ब्रेकअप हो गया था। ओलीविया मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पिछले महीने ही मुंबई में सगाई हुई है और जल्द ही यह दोनों शादी भी करने वाले हैं। निक अमेरिकी सिंगर हैं और प्रियंका बॉलीवुड अभिनेत्री जिसके कारण यह दोनों बेहद चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

निक और प्रियंका की सगाई के बाद कई लोगों ने रिएक्ट किया था, लेकिन निक की एक एक्स गर्लफ्रेंड ओलीविया कल्पो ने प्रियंका के साथ सगाई को लेकर यह अनूठी बात कही, "मुझे लगता है कि किसी भी समय, कोई भी अपने प्यार को पा सकता है, खासकर इस इंडस्‍ट्री में- क्योंकि यह मुश्किल है। आप देख सकते हैं कि ट्रैक रिकॉर्ड काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं, कामना करती हूं कि हर किसी को प्यार और खुशी मिले।"

निक की एक्स गर्लफ्रेंड ओलीविया कल्पो वर्ष 2012 की मिस यूनीवर्स रह चुकीं हैं, निक और काल्पो का रिशता 2015 तक ही टिक पाया था। कल्पो इन दिनों डैनी अमेंडोला को डेट कर रहीं हैं, जो फुटबॉल क्लब मियामी डॉल्फिन से खेलते हैं।
 

click me!