निक जोनास के साथ हुआ प्रियंका चोपड़ा का रोका, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

By Team Mynation  |  First Published Aug 18, 2018, 6:11 PM IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की रोका सेरेमनी मुंबई में संपन्न हो गई है। शनिवार को रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए प्रियंका ने पार्टी रखी है। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों शामिल होने की खबर है। 
 

Priyanka chopra nick Jonas roka ceremony engagement party

रोका समारोह के दौरान की प्रियंका चोपड़ा पीले रंग के शूट में फोटो काफी वायरल हो रही है, उनके साथ निक जोनास ने व्हाइट कलर के कुर्ता-पाजामा में दिखे।

Priyanka chopra nick Jonas roka ceremony engagement party

एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका और निक साथ पूजा में बैठे हुए हैं और दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर फूल व पूजा सामाग्री लिये हुए हैं। प्रियंका की कजिन बहन व बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा भी घर में पहुंचते हुए देखी गईं। परिणीति ने पीले रंग का शूट पहना हुआ था। 

25 साल के निक जोनास अपने पैरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर के साथ गुरुवार की रात को ही मुंबई पहुंच चुके थे। निक दूसरी बार मुंबई आए हैं। पिछली बार जून में प्रियंका की फैमिली से मिलने आए थे।

Priyanka Chopra with her fiancé , her manager , friends and family today pic.twitter.com/b7a14GWJCg

— Priyanka Chopra FC (@PcOurHeartbeat)
vuukle one pixel image
click me!
vuukle one pixel image vuukle one pixel image