निक जोनस से मिलने लॉस एंजेलिस पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल सगाई के बाद अपने मंगेतर जोनस से मिलने लॉस एंजेलिस पहुंच गई हैं, इस दौरान इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है
 

priyanka chopra reached america to meet nick jonas

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की कुछ हफ्ते पहले ही मुंबई में सगाई हुई थी, जिसमे दोनों के माता पिता भी शामिल थे। जिसके बाद निक अपने परिवार के साथ अमेरिका लौट गए थे। लेकिन प्रियंका निक से मिलने अमेरिका पहुंच गई है। इस दौरान इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है। जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका इस साल ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर यह भी आ रही है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए हवाई को चुना है। अब देखना यह है कि शादी कब होगी और कहां? 
फिलहाल प्रियंका निक से मिलने अमेरिका पहुंची हुई हैं लेकिन बता दें प्रियंका बॉलीवुड की फिल्म “स्काई इज पिंक” में फरहान अख्तर के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरु की जाएगी।
 

 

@priyankachopra and @nickjonas were spotted out for brunch at Nobu, Malibu. 💕

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on Aug 26, 2018 at 7:05pm PDT

vuukle one pixel image
click me!