mynation_hindi

दीपिका और रणबीर की ये तस्वीर हुई वायरल, फैंस बोले 'बेस्ट जोड़ी'

Published : Mar 19, 2019, 09:59 AM ISTUpdated : Mar 19, 2019, 10:09 AM IST
दीपिका और रणबीर की ये तस्वीर हुई वायरल, फैंस बोले 'बेस्ट जोड़ी'

सार

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज को देख फैन्स एक बार फिर दोनों को 'बेस्ट जोड़ी' बताते दिखे।

बॉलीवुड में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ऐसे कलाकार हैं जिनको एक साथ देखना दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं। अब चाहे वो ऑनस्क्रीन और या फिर कोई अवॉर्ड शो। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेस्ट लगती है। यहां तक कि जब तक दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी नहीं की थी तब तक लोग बीटाउन की इस टॉप ऐक्ट्रेस के साथ रणबीर के पैचअप और फिर शादी की उम्मीद लगाए बेठे थे। 

हालांकि दीपिका की शादी के बाद भी दोनों के रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं आई। आज भी वह एक अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। इसकी झलक हाल ही में देखने को मिली।  

दरअसल, दीपिका और रणबीर हाल ही में एक ऐड शूड के सेट पर साथ दिखाई दिए थे। यहां से जाने के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को क्लोज फ्रेंड्स की तरह गले लगाया और गाल पर किस किया। उनके इस हग और किस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देख फैंस का कहना है कि इन दोनों की जोड़ी आज भी बेस्ट है। 

हालांकि एक समय पर दोनों एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब दोनों ही सितारें अपनी जिन्दगी में आगे बड़ चुके हैं। दीपिका ने रणवीर से शादी कर ली हैं, तो वहीं रणबीर भी आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के मुताबिक रणबीर-आलिया भी जल्द शादी कर सकते हैं। 
 

PREV

Latest Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....
तीसरी बीवी संग रोमांटिक हुए शोएब मलिक, यूं दी ईद की मुबारकबाद