mynation_hindi

रणवीर-दीपिका की शादी फिक्स, इस शख्स ने ट्वीट करके दी बधाई

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 12:27 AM IST
रणवीर-दीपिका की शादी फिक्स, इस शख्स ने ट्वीट करके दी बधाई

सार

दीपिका-रणवीर की शादी का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही उनका यह इंतज़ार खत्म होने वाला है। 

दीपिका-रणवीर की शादी का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही उनका यह इंतज़ार खत्म होने वाला है।  दोनों की शादी उस समय से चर्चा में है जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं थी। तभी से सब को यह इंतज़ार था की रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। लेकिन अब उनकी शादी की तारीख भी पक्की हो गई है। जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर की शादी इस साल 20 नवंबर को होगी। 

दीपिका और रणवीर की शादी में सिर्फ इन दोनों के खास दोस्त और परिवारवाले ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी। रणवीर और दीपिका की यह पसंदीदा जगह है और इसलिए वह चाहते हैं कि इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हों। हालांकि रणवीर और दीपिका भारत आने पर दो रिसेप्शन रखेंगे। एक रिसेप्शन मुंबई में तो वहीं दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में। 

वहीं अभिनेता कबीर बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई दी। कबीर बेदी ने ट्वीट किया, 'बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।' 

हालांकि इस बारे में दीपिका और रणवीर ने इस बारे में कोई बात उजागर नहीं की है। भलेही दीपिका और रणवीर ने कुछ नहीं बताया लेकिन उनकी यह बात छुपी नहीं और उनके कबीर बेदी के इस ट्वीट ने पोल खोल ही दी है।
 

PREV