टेबल पर चढ़कर रणवीर सिंह ने किया ऐसा डांस, दीपिका देखती रह गई, देखें वीडियो

 
Published : Aug 06, 2018, 04:54 PM IST
टेबल पर चढ़कर रणवीर सिंह ने किया ऐसा डांस, दीपिका देखती रह गई, देखें वीडियो

सार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे रणवीर की बहन की बर्थडे पार्टी में, जम के किया रणवीर ने डांस

बॉलीवुड के मशहुर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों सेलिब्रिटी रणवीर की बहन रितिका का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुचे थे। इस दौरान रणवीर ने अपनी बहन का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए ऐसा डांस किया कि पार्टी में सब देखते रह गये खास तौर से रणवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका।

रणवीर बॉलीवुड में सबसे अलग अंदाज़ के अभिनेता हैं इनका डांस, ड्रेसिंग सेंस और अभिनय औरों से अलग है। इनकी यहीं सब बाते इनको अन्य अभिनेताओं से अलग बनाती हैं। अब ऐसा ही कुछ अलग रणवीर ने अपनी बहन की बर्थडे पार्टी में किया है। दरअसल रणवीर ने पार्टी में टेबल पर चढ़ कर काफी जोरदार डांस किया जिसे देख कर वहां मौजूद लोग खुशी से झुमने लगे।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर के सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह वायरल हो गई।
वीडियो में रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गूड़ियां' पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म 'गली ब्वॉयज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर