आकाश अंबानी की शादी में शाहरुख खान के साथ ये क्या हुआ?

By Team MyNationFirst Published Mar 17, 2019, 2:31 PM IST
Highlights

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खूब वायरल हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे लेकर दावा किया गया है कि आकाश ने शाहरुख खान के साथ अभद्र व्यवहार की।  

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई। आकाश-श्लोका की शादी मुंबई स्थित देश के सबसे बड़े कॉम्प्लेक्स जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। इसमें देश-विदेश की तमाम बड़ी और प्रख्यात हस्तियां शामिल हुई थीं। 

बॉलीवुड से तमाम सितारों ने भी इस शादी में शिरकत की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान और रणबीर कपूर आकाश की बारात में डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें कुछ ऐसा हुआ है जिसे लेकर शाहरुख के फैंस अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं। 

दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख के डांस करने के दौरान आकाश ने उन्हें कुछ इशारा किया। सरसरी तौर पर देखने ऐसा लग रहा है कि जैसे आकाश उन्हें साइड हटने के लिए कह रहे हैं। हालांकि पूरा वीडियो देखने पर स्थिति साफ हो रही है। दरअसल, आकाश शाहरुख के पीछे खड़ी अपनी मां नीता अंबानी को डांस करने के लिए आगे आने को कह रहे हैं। 

यह भी पढ़िए-आकाश-श्लोका की वेडिंग रिसेप्शन में सितारे पहुंचे ग्लैमरस लुक में

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे यह कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि आकाश की शादी में शादी में शाहरुख के साथ बुरा बर्ताव किया गया। उनकी बेइज्जती हुई है। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं। शाहरुख के कुछ फैंस उनके पसंदीदा स्टार के साथ इस तरह के व्यवहार से नाराज भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई है।

still unseen or seen ?

Akash ambaani
Insulated shahrukh khan
Usko.side me khade rehaneko kah diyaa
😜😅😅😅😅😅😅 pic.twitter.com/hVnG9tINlk

— Brainless Ladka 😁 (@AshrafSlman69)
click me!