'पटाखा' फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुनील ग्रोवर का दिखा जबरदस्त अंदाज

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 12:27 AM IST
'पटाखा' फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुनील ग्रोवर का दिखा जबरदस्त अंदाज

सार

सिनेमाई दर्शक पहली गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों की वजह से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर का इस फिल्म में एक दम अलग अंदाज देखने को मिलेगा

फिल्म ’पटाखा’ राजस्थानी के इलाके कि है जिसमें दो बहनों की कहानी दिखाई गई है। जो हमेशा एक दुसरे से लड़ती रहती हैं। इस फिल्म को बड़े पड़दे पर विशाल भारद्वाज लेकर आ रहे हैं। विशाल भारद्वाज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और संगीतकार है इन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान संवेदनशील विषयों पर अलग तरह की फिल्में बना कर बनाई है। जिसके बाद अब विशाल ‘पटाखा’ फिल्म लाने जा रहे है।  

वैसे तो आपको सुनील ग्रोवर का नाम सुन कर पता चल गया होगा की फिल्म किस कैटेगरी की होगी। लेकिन फिर भी हम आपको बता देते हैं कि यह फिल्म केसी है। बता दें विशाल इस बार कॉमेडी फिल्म ले कर आ रहे हैं और यह फिल्म अगले महिने 28 सितंबर को रिलीज होगी।   

फिल्म का ट्रेलर निर्माताओं ने 14 अगस्त को जारी किया था। ट्रेलर काफी प्रभावी है, सिनेमाई दर्शक पहली गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों की वजह से मशहूर हुए सुनील ग्रोवर का इस फिल्म में एक दम अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

ट्रेलर देख कर यह पता लगाया जा रहे है कि यह दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है। दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव की हैं जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। बीड़ी पीती हैं और हर उम्र के लड़कों से फ्लर्ट भी करती हैं। शादी के बाद दोनों को यह अहसास होता है कि वह एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकती लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकती हैं। हम यह कह सकते हैं कि दोनों बहनो की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह हैं। फिल्म में अभिनेता विजय राज इन दोनों लड़कियों के पिता की भूमिका निभाई है.

फिल्म में सुनील ग्रोवर के इलावा सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान और विजय राज भी मुख्य भूमिकाए निभा रहे हैं।

 

PREV

Recommended Stories

राजमौली ने पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन संग क्यों नहीं बनाई कोई फिल्म?
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर