शुरू हो गया है ‘कौन बनेगा करोड़पति-10’

By Neha DograFirst Published Sep 3, 2018, 4:10 PM IST
Highlights

 तीन सितंबर से दर्शकों का मन पसंद टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 10 वां सीजन शुरू होने वाला है इस बार शो में काफी बदलाव किए गए है, जानिए क्या है इस बार खास

मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था। आखिरकार यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज केबीसी का 10 वां सीजन शुरू होगा। यह शो आम लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह शो एक आम इंसान को करोड़पति बनने का मौका देता है।  

इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके लिए केबीसी का रंग मंच सज चुका है। सोनी टीवी पर रात 9 बजे केबीसी शुरु होगा।

इस बार का यह शो पहले से काफी अलग होगा। जैसे कि इस बार शो में फिल्मों का प्रमोशन नहीं दिखाया जाएगा। बल्कि इसकी जगह शो में सामाजिक बदलाव लाने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही इस बार के प्रश्न भी काफी कठिन बनाए गए हैं। इस बार टाइमर घड़ी में भी बदलाव किया गया है, अब ये घड़ी 3डी फॉर्मेट में होगी जो कि दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करेगा।

Shuru ho raha gyaan ka duswa adhyaay, , ke saath. Dekhna na bhule, aaj se har Mon-Fri raat 9 baje sirf Sony Entertainment Television par. pic.twitter.com/5irRsyApBp

— Sony TV (@SonyTV)

इस बार वहां दर्शकों में मौजूद साथ में साथी खिलाड़ियों को जीतने वाले को महेंद्रा मोराजो कार गिफ्ट की जाएगी। इस शो में हर रोज सवालों का जवाब देकर शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।

हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी। तब से ही यह लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

18 saalon se iss khel ki jadein hain wahin, phir bhi parivartan hain kayin. Dekhiye naye technology ke saath . Shuru ho raha hai gyaan ka yeh duswa adhyaay, aaj se har Mon-Fri raat 9 baje, ke saath. pic.twitter.com/HNG8A8WLsx

— Sony TV (@SonyTV)
click me!