mynation_hindi

टीवी की इशी मां सच में बनना में बनना चाहती हैं मां, करेंगी हर मुमकिन कोशिश...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 25, 2024, 08:58 AM IST
टीवी की इशी मां सच में बनना में बनना चाहती हैं मां, करेंगी हर मुमकिन कोशिश...

सार

Divyanka Tripathi Planning For Baby: फेमस शो ''ये हैं मोहब्बतें'' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं। उन्होंने आईवीएफ या सरोगेसी की मदद से मां बनने की राह को भी ठीक ठहराया है। 

Divyanka Tripathi Planning For Baby: घर-घर में फेमस शो ये हैं मोहब्बतें की इशी मां को लोगों का खूब प्यार मिला। रील लाइफ में मां का प्यार लुटाने वाली इशी मां यानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अब रियल में भी मां बनना चाहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की शादी विवेक दहिया के साथ 8 साल पहले हुई थी। दिव्यांका त्रिपाठी ने ई टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मां बनने की प्लानिंग के बारे में विस्तार से बताया। 

शादी के 8 साल बाद लिया पेरेंट्स बनने का फैसला
 

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस दिव्यांका कहती हैं कि अभी तक मैंने मां बनने के बारे में सोचा नहीं था लेकिन अब हम दोनों ने बेबी प्लानिंग शुरू कर दी है। दिव्यांका ने बताया कि बेबी प्लान न करने का सबसे बड़ा कारण हम दोनों का काम में बिजी होना है। अब इस बारे में हम दोनों सोच रहे हैं। 

फैमिली ने प्रेशर देना कर दिया था शुरू
 

इशिता बताती हैं कि हमारी फैमिली ने तो बेबी को लेकर डायरेक्ट कहना शुरू कर दिया था कि अब बेबी के लिए प्लान करों। पहले तो विवेक तैयार नहीं थे और मैं भी प्लान नहीं करना चाहती थी। आखिरकार मां बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। 

दिव्यांका ने कहा'कीमती वक्त मानों गुजर गया हो'

एक्ट्रेस दिव्यांका मानती हैं कि काम के चक्कर में उनके जीवन का कीमती वक्त गुजर गया है। दिव्यांका बायोलॉजिकल क्लॉक को लेकर कहती है कि वक्त हाथों से निकलता जा रहा है। बेबी होगा तो ठीक वरना कुछ और प्लान करेंगे।

एक्ट्रेस दिव्यांका ने कहा- एग फ्रीजिंग में खर्च होता है ज्यादा पैसा

दिव्यांका त्रिपाठी बेबी प्लान करने के लिए आईवीएफ प्रोसेस को पूरी तरह से निजी च्वॉइज मानती हैं। दिव्यांका ने कहा कि लोग हमें एग फ्रीज करवाने तक की सलाह दे रहे हैं लेकिन ये एक महंगा प्रोसेस है। बाकी सरोगेसी या आईवीएफ अपनना हम दोनों का निजी विचार है। दिव्यांका को साइंस पर पूरा भरोसा है और इसी वजह से वो मां बनने को लेकर ज्यादा चिंता नहीं कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें:एक-दूजे में रंग में रंगे पुलकित-कृति, शेयर की हल्दी सेरेमनी ......

 

PREV

Recommended Stories

कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
कटरीना कैफ के ये आइटम सांग्स रहे हैं सबसे पॉपुलर
मल्लिका शेरावत को देख शर्म से लाल हुए इमरान हाशमी,बोले-अरे मैं....