बेल्जियम की लाइट, मां के हाथ में कृष्ण की बांसुरी -ये है दुनिया का सबसे बड़ा पंडाल

First Published Oct 23, 2023, 1:12 PM IST

Durga Pooja 2023- लखनऊ के जानकीपुरम में दुर्गा पंडाल को देखने दूर दूर से लोग आ रहे हैं।  ये दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल है जिसमे बेल्जियम की लाइटें लगी हुई हैं , 52 मज़दूरों ने साढ़े तीन महीने में इस पंडाल को बनाया है।  पंडाल में दुर्गा के हाथ में पहली बार   श्री कृष्ण की बांसुरी देखने को मिली। 

जानकीपुरम में विश्व का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल

लखनऊ के जानकीपुरम में विश्व का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है।  साढ़े तीन महीनो में ये पंडाल पश्चिम बंगाल के 52 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। 

पंडाल की ऊंचाई 121 फीट है

47210 वर्ग फीट एरिया में बने इस पंडाल की ऊंचाई 121 फीट है।  पंडाल के निर्माण में 16500 बांस, 9.5 हजार मीटर कपड़ा, लकड़ी की दो लाख फंटियां, 4 कुंतल कीलें और 620 लीटर पेंट इस्तेमाल किया गया है। 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

पंडाल में बेल्जियम की लाइटें लगी है। जानकीपुरम के  इस दुर्गा पंडाल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी हो गया है। 

मां दुर्गा के हाथों में  श्री कृष्ण की  बांसुरी

पंडाल में पहली बार मां दुर्गा के हाथों में  श्री कृष्ण की  बांसुरी देखने के लिए मिल रही है, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। 

click me!