नीलकमल सिंह का ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह गाना लोक संस्कृति और नए ज़माने के धुन दोनों को एक साथ प्रस्तुत करता है। यह गाना हर वर्ग पसंद आ रहा है। वहीं गाना रिलीज होने पर नीलकमल सिंह ने कहा कि होली को हमारे गानों के साथ रंग बिरंगी बना लीजिये। अभी एक से बढ़ कर एक गाना हम लेकर आने वाले हैं। दर्शकों के लिए हम आगे भी इसी तरह हम मनोरंजन भरपूर डोज लेकर आते रहेंगे।