सिगरेट पीती फोटो सामने आने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पहले भी कई बार विवादों से रहा है नाता(फोटो गैलरी)

First Published Jul 21, 2019, 9:30 PM IST

अपने 37वें बर्थडे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आईं। वह अपनी मां सहित पूरे परिवार के साथ मियामी में थीं। लोग उन्हें उनके अस्थमा की याद दिला रहे हैं। जिसकी वजह से प्रियंका दीपावली पर पटाखें नहीं चलाने की अपील करती हैं। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा विवादों में घिरी हुई दिखीं। पहले भी कई बार प्रियंका कई तरह की हरकतें करके विवादों में रही हैं। देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की विवादित फोटो गैलरी-  
 

मियामी से प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ बैठकर सिगरेट पी रही हैं.
undefined
प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट की तस्वीरों पर विवाद चल रहा है। लेकिन उन्हें शराब से भी कोई परहेज नहीं है। हाल ही में उनकी शादी के दौरान खुलासा हुआ था वहां इतनी शराब पी गई कि शराब कम पड़ गई। निक जोनस ने भी अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका और उनकी शादी में शराब की कमी पड़ गई थी और ये एक बड़ी परेशानी थी क्योंकि उनके दोस्त बहुत बीयर पीते हैं।
undefined
इससे पहले मेट गाला में अपने बोल्ड और ब्राइट लुक के लिए प्रियंका को ट्रोल किया गया था। व्हाइट आउटफिट, व्हाइट आई शैडो और अजीब से बाल के साथ प्रियंका चोपड़ा को उनके फैंस भी अजीबो-गरीब मेकअप के कारण अच्छा नहीं कह पाए।
undefined
इसके अलावा एक बार प्रियंका अपने आरएसएस लुक के कारण ट्रोल की जा चुकी हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अलग ही ड्रेस में दिखाई दी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश दिखने के चक्कर में RSS की खाकी निकर की तरह दिखने वाली पैंट पहन ली। इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लोगों ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा RSS की शाखा से आ रही हैं।
undefined
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले बैकलेस पोज देकर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने एक स्टाइल मैगज़ीन के लिए फोटो शूट कराया। डिज़ाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई गोल्डन शिमरी साड़ी के साथ प्रियंका ने ब्लाउज नहीं पहना। जिसके बाद यूजर्स उन्हें एक्सपोज करने के लिए ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा-आप ने ड्रिंक किया हुआ है, शर्म करो,मत भूलो आप भारतीय हो। एक और यूजर ने लिखा-हॉलीवुड में फिट होने के लिए वल्गैरिटी की हद पार कर रही हैं।
undefined
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को उनकी एक ड्रेस के बहुत ज्यादा वल्गर होने की वजह से ट्रोल किया गया। इस ड्रेस में एक्सपोजर ज्यादा होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा चर्चा में आई थीं।
undefined
प्रियंका चोपड़ा एक बार पहले भी रेड कार्पेट पर अपनी लंबी ड्रेस की वजह से ट्रोल की जा चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में मेट गाला की सबसे लंबी ड्रेस पहनकर रिकॉर्ड ही बना दिया था। वह डिजाइनर राल्फ लॉरेन के डिजाइनर ट्रेंच कोट गाउन में थीं। उनका यह गाउन दुनिया के सबसे लंबे गाउन के तौर पर दर्ज किया गया था।
undefined
click me!