राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए शीला दीक्षित का बड़ा योगदान रहा

First Published Jul 20, 2019, 6:58 PM IST

दिवंगत शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी थीं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को विकसित करने में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने दिल्ली को वास्तव में देश की राजधानी होने लायक बनाकर तैयार किया। 
 

दिल्ली में मेट्रो लाने की योजना तो खुराना सरकार के दौरान बनाई गई थी। लेकिन दिल्ली मेट्रो का काम सुचारु रुप से कार्यान्वित कराने के लिए दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हमेशा याद किया जाएगा।
undefined
शीला दीक्षित ने ही अपने मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेमों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया। इसके लिए भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई थी।
undefined
सामाजिक रुप से शीला दीक्षित महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के हक में थीं। वह महिलाओं के स्वावलंबन की उदाहरण अपने आप में थीं। उन्होंने अपने पति के निधन के बाद अपने ससुर उमाशंकर दीक्षित को सहारा दिया और बेटे की जगह उनकी राजनीतिक विरासत को बखूबी संभाला।
undefined
शीला दीक्षित ने रोजगारपरक शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देते हुए दिल्ली को ट्रिपल आईआईटी का तोहफा दिया। जिसने दिल्ली को शैक्षणिक हब के रुप में विकसित होने में मदद दी।
undefined
शीला दीक्षित ने दिल्ली के पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया। उन्होंने दिल्ली की बस सेवा डीटीसी की सारी बसों को सीएनजी चालित करवा दिया। जिससे दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आई।
undefined
दिल्ली में जगह जगह दिखते हुए सीएनजी पंप शीला दीक्षित की ही देन हैं। बारी राज्यों में अभी भी सीएनजी बेहद मुश्किल से मिलती है। शीला दीक्षित के इस काम में भविष्य की झलक दिखाई देती है।
undefined
दिल्ली की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शीला दीक्षित ने दिल्ली में फ्लाईओवरों का जाल बिछवा दिया। उनके शासनकाल में कई पूरी दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में फ्लाईओवर तैयार किए गए थे।
undefined
click me!