Types of jaggery : गन्ने से ही नहीं इन तरीकों से भी बनता है गुड़, बंगाल-झारखंड में फेमस ये मिठाई
Anshika Tiwari |
Published : Jul 10, 2024, 04:00 PM ISTUpdated : Jul 10, 2024, 04:02 PM IST
Types of jaggery with Benefits: गर्मी हो या सर्दी गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आहार के साथ मिठाई में गुड़ का प्रयोग होता है। आपने गन्ने से बना गुड़ जरूर खाया होगा लेकिन क्या जानते हैं बाजार में कई तरह के अन्य गुण भी उपलब्ध हैं जो सेहत के साथ टेस्ट में भी लाजवाब होता है।
जब भी गुड़ का ध्यान आता है तो मन में गन्ने के रस से बना गुड़ याद आता है। ये ज्यादातर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। जिसका स्वाद और बनावट बिल्कुल अलग होती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स और विटामिन होती है। शोध के अनुसार, गन्ने के गुड़ के सेवन से अनिमिया दूर किया जा सकता है। वहीं सर्दियों में ये गुड़ इम्युनिटी बूस्ट करती है।
24
नारियल का गुड़ (Coconut palm jaggery)
कोकोनट से बने गुड़ का इस्तेमाल साउथ इंडिया में जा सकता है। इसे नारियल के रस को अनफर्मेंटेड करके तैयार किया जाता है। ऐसे में क्रिस्टलाइन फॉर्म में होने पर ये थोड़ा टाइट हो जाता है। इस गुड़ में आयरन, पोटेशियन और मैग्रीशियम, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो खांसी बुखार ठीक करने में मददगार है। इसके अलावा ये हाई बीपी भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
34
खजूर का गुड़ (Date palm jaggery)
बंगाल से झारखंड तक के राज्यों में खजूर के गुड़ काइ इस्तेमाल किया जाता है। इसे पताली गुण के नाम से भी जाना जाती है। मुख्यता पूर्वी राज्यों में ये गुड़ ज्यादा खाया जाता है। उसे खजूर के पेड़ों से निकलने वाले अर्क से तैयार किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो खजूर का गुड़ औषधीय तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कॉर्बोहाइड्रेट, विटामिन,कैलिश्यम पाया जाता है। ये मीठे की कमीके साथ शरीर को न्यूट्रीशन भी प्रदान करता है। वहीं माइग्रेस से जूझ रहे लोगों के लिए खजूर का गुड़ रामबाण से कम नहीं है।
44
ताड़ का गुड़ (Date palm jaggery)
खजूर की तरह ताड़ के पड़े के अर्क से गुड़ तैयार किया जाता है। जो शरीर को अनेको फायदे देने के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी फायदा मिला है। इस गुड़ में प्रोटीन, मिनरल्स,कार्ब्स,कैल्शियम,फॉस्फोरस,आयरन जैसे तत्व पाये जाते हैं।