सावन में मचल जाएगा पिया का जिया, जब पहनेंगी Janhvi Kapoor सी लाइट वेट Saree
Bhawana tripathi |
Published : Jul 26, 2024, 05:41 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 05:44 PM IST
Janhvi Kapoor light weight saree idea for sawan: कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर नई नवेली दुल्हन तक के लिए हैवी साड़ी पहनना मुश्किल काम होता है। आप लाइट वेट साड़ी में भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के वॉर्डरोब से हम आपको ऐसे ही कुछ साड़ियों के बारे में बताएंगे जो बेहद लाइट और फैशनेबल हैं।
जाह्नवी कपूर का ये डीसेंट साड़ी लुक किसी भी गर्ल को दीवाना बना देगा।फ्लोरल प्रिंट के ऑफ शोल्डर ब्लाउज में जाह्नवी कपूर का किलर अपीयरेंस वाकई देखने लायक है। अगर आप भी साड़ी पहली बार पहनने जा रहे हैं तो लाइट वेट फैब्रिक ऑर्गेंजा चुनें। प्लेन ऑर्गेंजा साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर प्रिंटेट ब्लाउज पहन कर देखें। यकीन मानिए आपको हर कोई निहारेगा।
24
टू कलर शिफॉन साड़ी
मानसून के मौसम में शिफॉन साड़ियां बेहद कंफर्टेबल होती हैं। जाह्नवी कपूर ने ब्लू और रेड कलर की शिफॉन साड़ी पहनी है। साड़ी को खास बना रहा है जर्सी सीक्वेन ब्लाउज। आप भी डुअल कलर की साड़ी के साथ सीक्वेन ब्लाउज पहन बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसा साड़ी स्टाइल आपको जहां एक कर खूबसूरत लुक देगा वहीं आप सावन के मौसम में कहर ढा देंगी।
34
स्ट्राइप्ड व्हाइट रेड साड़ी
स्ट्राइप्ड या फिर लहरिया साड़ी भी सावन के महीने में क्लासी लुक देती है। आप अपने पसंदीदा रंगों की साड़ियां पहन सकती हैं। सावन में आप चाहे तो हरे के साथ कोई भी कंट्रास्ट कलर चुनें। शिफॉन साड़ियां आपको आसानी से हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगी। साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप डिजाइनर स्लीवलेस ब्लाउज पेयर करें।
44
पिंक एंब्रॉयडरी साड़ी
पार्टी वियर के लिए जाह्नवी कपूर की पिंक कलर की साड़ी बेस्ट चॉइस है। साड़ी में हल्का एंब्रॉयडरी वर्क देखने को मिल रहा है।जॉर्जेट साड़ी में फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई है। हल्की एंब्रॉयडरी के साथ तैयार की गई साड़ी को खास बना रहा है जानवी कपूर का मिरर चोकर। आप भी जाह्नवी कपूर की लाइटवेट साड़ी को डिजाइनर फैंसी ब्लाउज संग पेयर कर फैशनिस्ता दिख सकती हैं।