सास Nita Ambani ने अपनी शादी में पहनी थीं दो साड़ियां, जानिए क्या है गुजराती शादी में घरचोला का महत्व

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 02, 2024, 05:38 PM ISTUpdated : Jul 02, 2024, 05:43 PM IST

Radhika Merchant Anant Ambanis Wedding: 12 जुलाई को देश के सबसे अमीर घराने में शादी होने जा रही है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में होगी। आज अनंत-राधिका की शादी से पहले मास वेडिंग का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर हम आपको बनने वाली सास नीता अंबानी के शादी के जोड़े के बारे में कुछ खास बातें। जानिए गुजराती शादी में घरचोला का क्या खास महत्व होता है। 

PREV
14
सास Nita Ambani ने अपनी शादी में पहनी थीं दो साड़ियां, जानिए क्या है गुजराती शादी में घरचोला का महत्व
नीता अंबानी ने शादी में पहनी थी 2 साड़ियां

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जल्द ही दूसरी बार सास बनने वाली है। ऐसे में लोगों के मन में फिलहाल यही सवाल है कि राधिका मार्चेंट आखिरकार कैसी और कितनी महंगी साड़ी पहनेंगी। नीता अंबानी की बहू के पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर नीता अंबानी अपनी शादी में कैसे सजी थीं। नीता अंबानी ने शादी में तैयार होने के लिए दो साड़ियों का इस्तेमाल किया था जिसमें एक घरचोला भी थी। 

24
शादी में एक साथ पहनी ससुराल और मायके की साड़ी

अंबानी परिवार बेहद अमीर है और साथ ही अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ा रहा हैं। नीता अंबानी ने अपनी शादी में मायके का प्रतीक पनेतर साड़ी चुनी थी। वहीं ससुराल का प्रतीक माने जाने वाली घरचोला को भी नीता अंबानी ने पहना था।

34
पनेतर और घरचोला का संगम

पनेतर साड़ी हाथीदांत की तरह सफेद रंग की सिल्क साड़ी होती है। ऐसी साड़ियों में लाल या फिर मरून रंग का बॉर्डर बना होता है। गुजरात में दुल्हन इस तरह की साड़ियां खासतौर पर शादी फंक्शन में पहनती हैं। बांधनी वर्क से सजी साड़ी में दुल्हन बेहद खूबसूरत दिखती है।  

44
ईशा अंबानी ने पहनी थी मां की 36 साल पुरानी साड़ी

नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी पारिवारिक परंपरा को जारी रखते हुए शादी में मां की 36 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। अब लोगों की निगाहें अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी पर टिकी हैं। सभी को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर राधिका मार्चेंट का ब्राइडल लुक कैसा होगा। 

Read more Photos on

Recommended Stories