इन 4 आइलैंड के आगे कुछ नहीं मालदीव, तीसरा तो जन्नत से भी ज्यादा खूबसूरत !
Anshika Tiwari |
Published : Jul 17, 2024, 03:25 PM ISTUpdated : Jul 17, 2024, 03:27 PM IST
Alternative Places of Maldives: मालदीव के अलावा इंडोनेशिया, पुर्तगाल, स्वीडन में कई शानदार बीचों को विजिट करें,जो खूबसूरती में मालदीव से कई गुना आगे हैं,यहां पर आप एडवेंचर के साथ वाटर एक्टिविटी का मजा उठा सकते हैं।
ब्रीडाफ्योर्डुर खाड़ी (Breidafjordur Bay) में स्थित फ्लेटी आइसलैंड मालदीव से भी ज्यादा भी सुंदर है। पहाड़ियों के बीच स्थित ये बीच बिल्कुल हरे पानी और सफेद रेत के लिए फेमस है। यहां पर आने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। फ्लेटी आइसलैंड पर आप सी केव्स, हट रिजॉर्ट का मजा उठा सकते हैं।
24
2) इंडोनेशिया स्थित गिली ट्रावांगान (Gili Trawangan, Indonesia)
इंडोनेशिया स्थित गिली ट्रावांगान बीच मालदीव को हर पहलू पर मात देता है। यह लोंबोक कोस्ट पर स्थित है। अगर आप बीच में नाइटलाइफ का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो इस जगह को विजिट कर सकते हैं। ये जगह रिलेक्स करने के साथ एडवेंचर के लिए भी बेस्ट है। वहीं गिली ट्रांगवान में मरीन गैलिरी और मरीन लाइफ पर्यटकों को आकर्षित करती है।
34
3) माउंट पिको पुर्तगाल (Pico, Portugal)
पुर्तगाल स्थित पिको अजोरेस द्वीप का दूसरा सबसे बड़ा आईलैंड हैं, जो प्रकृति प्रेमियों के साथ एडवेंचर के लिए फेमस है। ये पुर्तगाल की सबसे ऊंचा पहाड़ माउंट पिको के पास स्थित है। यहां से आप फेमस वाइन बीच, कोस्टल विलेज और माउंटेन केव्स का मजा उठा सकता है। यहां पर सी फूड खाना ना भूलें।
44
4) स्वीडन का सैंडोन बीच (Sandon, Sweden)
स्वीडन का सैडोन बीच वाटर एक्टिविटी के साथ नेचर लवर के बीच भी काफी फेमस है। यहां पर पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप पहाड़ो के साथ बंदरगाहों का मजा एक साथ उठाना चाहते हैं तो सैंडोन बीच को वीजिट कर सकते हैं। यहां स्थित देवदार के जगलों में लोग साइकलिंग और हैकिंग करने आते हैं।