mynation_hindi

अनंत अंबानी की शादी में इस हसीना ने चुराई लाइमलाइट, पहना 3.83 लाख का 'भद्र नालिका' लहंगा

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 16, 2024, 12:22 PM ISTUpdated : Jul 16, 2024, 12:25 PM IST

Tamannaah Bhatia Black lehenga: अनंत अंबानी के रिसेप्शन प्रोग्राम में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। उन सभी सेलिब्रिटीज में एक एक्ट्रेस के लहंगे लाइमलाइट लूट ली। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ब्लैक एंड गोल्डन कलर के बेहद गॉर्जियस लहंगे  में नज़र आईं। तमन्ना का रिसेप्शन में ओवरऑल लुक बहुत सुंदर था। सोशल मीडिया में तेजी से अब तमन्ना की लहंगा लुक वाली फोटो छा रही हैं। 

PREV
15
अनंत अंबानी की शादी में इस हसीना ने चुराई लाइमलाइट, पहना 3.83 लाख का 'भद्र नालिका' लहंगा
ब्लैक लहंगे में छा गईं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती और बेहद स्टाइलिश ऑउटफिट के लिए जानी जाती हैं। अनंत अंबानी की रिसेप्शन पार्टी के लिए तमन्ना ने ब्लैक कलर का Torani कलेक्शन से लहंगा चुना। 'भद्र नालिका' नाम के इस कलेक्शन में तमन्ना मामों हूर की परी लग रही थीं। तम्ना ने बेहद खूबसूरत तरीके से लहंगे को फ्लॉन्ट किया।  

25
स्टेटमेंट मांग टीका लुक लगा बेहद प्यारा

तमन्ना भाटिया ने लहंगे के लुक को पूरा करने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनने की बजाय स्टेटमेंट मांग टीका पहना। साथ ही गोल्डन झुमकी भी वियर की। ब्लैक-गोल्डन लहंगे के साथ तमन्ना की ज्वेलरी पर्फेक्ट तरीके से मैच हो रही है। 

35
लहंगा की खूबसूरती बढ़ा रहा है ट्रेंडी ब्लाउज

तमन्ना भाटिया ने हॉट लुक फ्लॉन्ट करने के लिए डीप नेक चोली चूज की। कस्टमाइज चोली के साथ हैवी दुपट्टा लहंगे को रिच लुक दे रहा है। साथ ही तमन्ना ने बन बनाने के बजाय एक लंबी चोटी बनाई जिसे लाल रंग के फूल से सजाया। 

45
कफ ब्रेसलेट के साथ रिंग

तमन्ना ने भले ही गले में कुछ न पहना हो लेकिन हाथों में कफ ब्रेसलेट के साथ रिंग स्टनिंग लुक दे रही है। डायमंड रिंग के साथ कफ ब्रे सलेट को तमन्ना ने केवल एक हाथ में वियर किया है। 

55
3.85 लाख का है ब्लैक-गोल्डन लहंगा

अगर आप भी तमन्ना भाटिया के लुक से इंप्रेस हुई हैं तो ऐसा ही लहंगा डिजाइनर Torani की वेबसाइट से बुक कर सकती हैं। आपको ये लहंगा 3.85 लाख में मिलेगा। आप जरूरत के हिसाब से लहंगे से 6xl साइज तक चुन सकती हैं।

और पढ़ें: मॉडर्न- संस्कारी बहू का मिलेगा तमगा , चुनें श्र्लोका मेहता से Outfit

विष्णू को प्रिय है पीला रंग, एकादशी में चुनें 8 Latest Yellow Saree

Read more Photos on

Latest Stories