Shiv Mandir Sawan 2024: हर रोज शिवलिंग को स्पर्श करने आते हजारों सांप ! बेहद खास है महादेव का ये मंदिर

Anshika Tiwari |  
Published : Jul 07, 2024, 02:31 PM ISTUpdated : Jul 07, 2024, 02:33 PM IST

Bodheshwar Baba Temple: 22 जुलाई से सावन (Sawan 2024) शुरू होने वाला है। ऐसे में ज्यादातर भक्त शिव मंदिर जाकर भगवान भोले की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं हजारों-लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कई शिव मंदिर (Shiv Mandir) भी जाते हैं। अगर आप भी सावन में महादेव का रहस्यमयी मंदिर (Mysterious Shiv Temple) देखना चाहते हैं तो उन्नाव (Unnao) स्थित बोधेश्वर महादेव मंदिर (Bodheshwar Baba Mandir) जा सकते हैं। जहां पर सावन ही नहीं हर दिन भक्तों की भारी भीड़ लगती है। 

PREV
13
Shiv Mandir Sawan 2024: हर रोज शिवलिंग को स्पर्श करने आते हजारों सांप ! बेहद खास है महादेव का ये मंदिर
1) बांगरमऊ स्थित रहस्यमयी बोधेश्वर मंदिर (Mystery of Bodheshwar Baba Mandir)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांगरमऊ स्थित बोधेश्वर शिव मंदिर पंचमुखी शिवलिंग है। जो दुर्लभ पत्थर से बना हुआ है। मान्यता है कि ये पत्थर 300-400 साल पहले विलुप्त हो चुका है। इसके अलावा बताया जाता है मंदिर की कला 14-15वीं शताब्दी के बीच की है। 

23
2)  बोधेश्वर मंदिर की कहानी ( Story of  Bodheshwar Baba Mandir)

बोधेश्वर मंदिर के बारे में कहा जाता है। इसे नेवल राजा के द्वारा स्थापित किया गया था। जिसका बोध खुद महादेव ने उन्हें कराया था। इसलिए इसे बोधेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। एक बार राजा इस जगह पर बनी रोड से भगवान शिव, नंदी और नवग्रह लेकर जा रहे थे लेकिन जैसे ही वह मंदिर की भूमि पर पहुंचे वहां रथ धंस गया कई बार कोशिश की गई है लेकिन ये नहीं निकला। जिसके बाद महाराजा ने वहीं पर मंदिर बनवा दिया जो बोधेश्वर मंदिर के नाम से फेमस है। 

33
3) महादेव को स्पर्श करने आते हजारों सांप

इसके अलावा मान्यता ये भी है महादेव के पंचमुखी शिवलिंग को छूने हर रोज मंदिर से हजारों सांप आते हैं। वह शिवलिंग को स्पर्श कर वापस चले जाते हैं। ये चीज हर रोज होती है। वहीं मंदिर आए सांप कभी स्थानीय नागरिकों को क्षति नहीं पहुंचाते हैं। जो इस मंदिर को और भी ज्यादा खास बनाता है। 

Recommended Stories