MS Dhoni Birthday: 42 एकड़ में फॉर्मिंग कर धोनी बने करोड़ों की मालिक? यहां से करते मोटी कमाई,जानें नेटवर्थ

First Published Jul 7, 2024, 11:39 AM IST

Mahendra Singh Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। उनकी दीवानगी देश ही नहीं दुनिया में है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। क्रिकेट के मैदान में बेस्ट विकेटकीपर से सर्वश्रेष्ठ कैप्टन बनने वाले धोनी भले सन्यास ले चुके हों लेकिन उनकी फोन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। वह अभी भी देश के दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी है। जिनकी प्रॉपर्टी 1000 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। 

1) एमएस धोनी का आलीशान घर (MS Dhoni House)

महेंद्र सिंह धोनी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। वह पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) और बेटी जीवा (jiva Dhoni) संग रहते हैं। ये बेहद लग्जरी होने के साथ इंटीरियर में भी शानदार है। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के घर की कीमत ( dhoni house cost) लगभग 7 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा उनका एक घर देहरादून में भी है। वहीं रांची में उनके पास 44 एकड़ का फार्महाउस है जहां पर 42 एकड़ में खुद खेती कर सब्जियां उगाते हैं।

2) लग्जरी कारों के शौकीन एमएस धोनी (MS Dhoni Car Collection)

महेंद्र सिंह धोनी का लव गाड़ियों के लिए जाहिर हैं। उनके पास एक से बढ़कर डिजाइनर बाइक और लग्जरी कारे हैं। अगर उनके कलेक्शन में देखें तो वह विंटेज और महंगी कारों-बाइकों को पसंद करती हैं। उनके पास  Ferrari 599, Porsche 911, Audi, Mercedes, Mitsubishi Pajero, Range Rover Hummer H2 and Nissan Jonga जैसी 12 कारें तो Kawasaki Ninja H2 (79.90 lakh), Confederate Hellcat X132 (47 lakh)  Suzuki Hayabusa (16.90) जैसी शानदार बाइकें हैं।

3) यहां से करोड़ों कमाते एमएस धोनी (MS Dhoni income & Brand endorsment)

धोनी ब्रांड इंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं। वह Pepsi, Boost, Gulf Oil, Bigg Bazar, TVS Motors,डाबर जैसे कई ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। इसके साथ वह एड के जरिए भी खूब कमाई करते हैं। उनके पास Oreo, Dream 11, Lava, Gulf Oil India,Cello, जैसे कई एड भी  है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक एड के लिए लभग 7-8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। 

4) महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ (MS Dhoni Net Worth 2024)

महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ करोडों में है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद देश के दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह 127 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। जो भारतीय रुपयों में 1040 करोड़ के आशपास है। वहीं उनकी सलाना नेटवर्थ 50 करोड़ तो मासिक 5 करोड़ है। धोनी की ब्रांड वेल्यू (Dhoni Brand Value) हर साल बढ़ती जा रही है। 

click me!