अनंत-राधिका की शादी से पहले, भाभी ननद के सूट और सास की लाल साड़ी ने लूटी लाइमलाइट
Bhawana tripathi |
Published : Jul 02, 2024, 07:02 PM IST
Ambani at Mass wedding program: अनंत अंबानी और राधिका मार्चेंट की शादी के पहले अंबानी परिवार पालघर में सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल हुआ। इस आयोजन में मुकेश और नीता अंबानी के साथ ही उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता भी नज़र आए। कार्यक्रम में बेटी ईशा अंबानी ने भी भागीदारी की।
कार्यक्रम में ईशा अंबूानी बेहद खूबसूरत सूट में नज़र आईं। ईशा अंबानी ने लुक पूरा करने के लिए स्ट्राइप्ड ऑरेंज कलर का सूट चुना। ईशा अंबानी के सूट में फुल लूज स्लीव्स के बॉटम में सीक्वेन वर्क नजर आ रहा है।
24
स्टेटमेंट्स ईयरिंग्स से सजी ईशा अंबानी
ओपन हेयर और ड्रॉप ईयररिंग्स में ईशा बेहद प्यारी लग रही थीं। ईशा अंबानी के हाथों गोल्डन बैंगल नज़र आ रहे हैं। ईशा अंबानी का सूट भले ही हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजा हो लेकिन ईशा ने मेकअप लुक मिनिमल रखा है।
34
शरारा सूट में नज़र आईं श्लोका मेहता
बेहद खूबसूरत श्लोका मेहता ने वाइब्रेंट मल्टीकलर का शरारा सूट पहना था। सूट में सीक्वेन वर्क के साथ ही थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वर्क भी दिख रहा है। वहीं आकाश अंबानी व्हाइट शर्ट पहनें हुए हैं।
44
लाल साड़ी में नीता अंबानी का रॉयल लुक
सामुहिक विवाह में नीता अंबानी ने लाल रंग की सिल्क साड़ी से लुक पूरा किया। नीता की साड़ी में राउंड गोल्डन नेकलेस पहना था। बालों में गजरा नीता के लुक को खास बना रहा है।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.