mynation_hindi

मांग-मांग कर भाई खाएंगा मिठाई, इस रक्षाबंधन 30 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मैसूर पाक

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 29, 2024, 05:52 PM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 05:55 PM IST

Mysore Pak  in Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन आखिर ऐसा क्या बनाया जाए कि भाई को पसंद आए? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो हम आपकी उलझन दूर कर देते हैं। बेसन से बनने वाली छटपट मैसूर पाक मिठाई आपके भाई को बहुत पसंद आएगी। जानिए कैसे 30 मिनट में स्वादिष्ट मैसूर पाक तैयार किया जा सकता है।

PREV
15
मांग-मांग कर भाई खाएंगा मिठाई, इस रक्षाबंधन 30 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मैसूर पाक
बेसन की खास मिठाई है मैसूर पाक

बेसन और घी की मिठाई को ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। अगर आपके भाई को बेसन की मिठाई पसंद है तो इस बार रक्षाबंधन में मैसर पाक घर में जरूर ट्राई करें। मुंह में घुलने वाली मिठाई को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपको खूब तारीफ मिलेगी। 

25
मैसूर पाक के लिए इंग्रीडिएंट्स

बारिश के मौसम में मैसूर पाक को सबसे अच्छी मिठाई माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मिठाई जल्दी पानी नहीं छोड़ती है और आसानी से लंबे समय तक रख कर खाई भी जा सकती है। मैसूर पाक बनाने के लिए आपको निम्नलिखित इंग्रेडिएंट्स चाहिए होंगे।

1 कप बेसन ,1 ½ कप चीनी ,1 कप घी, ½ कप पानी

35
मैसूर पाक बनाने की विधि

सबसे पहले बेसन को छान लें।अब बेसन में आधा कप धीरे-धीरे मिलाएं। जब घी और बेसन अच्छी तरीके से मिक्स हो जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब एक पैन में आधा कप पानी  डालें और देढ़ कप चीनी मिलाएं। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक की एक तार चाशनी तैयार ना हो जाए।

45
बेसन को मिलाएं चाशनी में

एक तार वाली चाशनी में तुरंत बेसन का घोल मिला दें। आपको लगातार बेसन के घोल को चलते रहना है ताकि बेसन तली में ना लग जाए। आप देखेंगे कि कुछ ही समय में बेसन का रंग बदलने लगा है। अब बेसन में बचा हुआ घी भी मिला दें। लगातार तब तक बेसन को चलाएं जब तक बेसन घी न छोड़ दे। 

55
एक ट्रे में निकाल लें मिक्चर

अगर आपके पास एक टिन का पेन है तो उसे घी से ग्रीस कर लें। उसके ऊपर बटर पेपर लगाएं। अब आप ग्राम बेसन मिश्रण को प्लेट में फैला दें। कुछ ही देर बाद आप चाकू से छोटे-छोटे पीस काट लें। अगर आप तुरंत ऐसा नहीं करते हैं तो मैसूर पाक काटना मुश्किल हो जाएगा। तैयार है रक्षाबंधन के लिए  मैसूर पाक की स्वादिष्ट मिठाई।

और पढ़ें: Raksha Bandhan 2024 Sweet Recipe: राखी पर दिल खोलकर खा पाएंगे मिठाई,बस 15 मिनट में बनाएं ये स्वीट डिश

 

Recommended Stories