बेटे अनंत की शादी में Nita Ambani के सास वाले ठाठ, सोने से बने लहंगे में आएंगी नजर
Anshika Tiwari |
Published : Jul 02, 2024, 03:39 PM ISTUpdated : Jul 02, 2024, 03:46 PM IST
Nita Ambani Lehenga at Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट (Anant-Radhika) की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होनी है। इसी बीच सासू मां नीता अंबानी के वेडिंग आउटफिट की डिटेल सामने आ गई है। वह शादी में सोने की धागों की कढ़ाई से तैयार हुआ बनारसी लहंगा (Banarasi lehenga Design) पहनेंगी।
छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए मां नीता अंबानी (Nita Ambani) ने खास तैयारियां की है। उन्होंने अनंत की शादी में खास बनारसी लहंगे का ऑर्डर दिया है। जिसका कपड़ा बनारस से मंगाकर मुंबई भेजा गया है। जो फैब्रिक नीता अंबानी ने पसंद किया है। उसे स्पेशल तरीके से बुना जाता है। जिसे 10-12 कारीगर 8-9 घंटे तक बुनते हैं। ये स्पेशल कढ़ुआ साड़ी लहंगा होगा जिसे अंबानी स्पेशल तरह से कस्टमाइज कराएंगी।
26
बच्चों की शादी में नीता अंबानी के ठाठ
ये कोई पहली बार नहीं है जब नीता अंबानी के आउटफिट (Nita Ambani Outfits) को लेकर सुर्खियां बनी हो। इससे पहले वह बेटी ईशा और आकाश अंबानी की शादी में शानदार लहंगा और साड़ी वियर कर चुकी हैं। वहीं अटायर के साथ उनकी हैवी जूलरी (Nita Ambani Jewelry) भी हर कोई देखता रह गया था।
36
ईशा अंबानी की शादी में नीता अंबानी का लुक
इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ व्हाइट रॉयल लहंगा कैरी किया था। इसमें मर्जेंटा-पिंक वर्क का बॉर्डर वर्क था। लहंगे को महंगे क्रिस्टल से सजाया गया था। वहीं लहंगे कोखास स्पेशल नेटेड मर्जंटा दुपट्टा बना रहा था। लहंगे के साथ नीता अंबानी डायमंड जूलरी कैरी की थी,जहां सबसे ज्यादा ध्यान हीरे के बैंगल्स खींच रहे थे।
46
प्री वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी का ऑरेंज लहंगा
वहीं उदयपुर में हुए ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ऑरेंज लहंगा कैरी किया था। जिसमें गोल्डन-रेड जरी वर्क के साथ थ्रेड एंब्रॉयडरी की गई थी। उन्होंने रॉयल टच के लिए गोल्न-पन्ना महारानी हार पहना था। जिस देख हर कोई हैरान रह गया था।
56
आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी का लुक
बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में कलमकारी डिजाइन लहंगे में नीता अंबानी ने महफिल लूट ली थी। लहंगे ज्यादा उनकी जूलरी ध्यान खींच रही थी। नीता ने एमराल्ड वर्क डायमंड जूलरी कैरी की थी। जहां नेकलेस,इयररिंग्स, मांग टीके के अलावा मैचिंग चूड़ियां भी थीं।
66
नीता अंबानी का डायमंड महरानी हार
आकाश अंबानी की शादी के दौरान नीता अंबानी ने रेड कलर की साड़ी के साथ डायमंड का थ्री लेयर महारानी हार कैरी किया था। जो अपने आप में खास है। उनकी जूलरी के आगे श्लोका मेहता भी फींकी पड़ गई थीं।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.