कश्मीर जैसे खूबसूरत नज़ारे, Pakistan के Beautiful Place देख खुली रह जाएंगी निगाहें
Bhawana tripathi |
Published : Aug 14, 2024, 10:55 AM ISTUpdated : Aug 14, 2024, 11:00 AM IST
Pakistan Beautiful Places: 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day of Pakistan) मनाया जाता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बेहद खूबसूरत है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में ग्लेशियर से लेकर दुनिया की सबसे खूबसूरत झील मौजूद है। खास मौके में जानते हैं पाकिस्तान के खूबसूरत प्लेस के बारे में।
हुंजा घाटी को देखते ही खूबसूरत कश्मीर की याद आ जाती है। हुंजा घाटी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बलतिस्तान क्षेत्र के हुंजा नगर में है। छोटी बस्तियों से बसी इस घाटी को स्वर्ग से कम मत समझिएगा। यहाँ के ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडा मौसम जन्नत का एहसास दिलाता है। ऐसा माना जाता है कि हुंजा कम्युनिटी के लोग लंबे समय तक जीते हैं। यहां पर 80 साल की महिलाएं फिजिकल और मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग होती हैं। इसकी मुख्य वजह हुंजा कम्युनिटी की बेहतर लाइफस्टाइल को माना जाता है।
24
अट्टाबाद झील(Attabad lake)
पाकिस्तान का अट्टाबाद गांव भूस्खलन के बाद दब गया था। हुंजा नदी के फ्लो को रोक दिया जिससे बहुत ज्यादा पानी भर गया। करीब 10 साल बाद अट्टाबाद गांव में खूबसूरत झील उभर कर सामने आई। आज पाकिस्तान की अट्टाबाद झील वर्ल्ड फेमस झीलों में एक है। यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स के साथ ही लोग खूबसूरत नजारों का मजा लेने आते हैं।
34
बटुरा ग्लेशियर (Batura Glacier)
पाकिस्तान के बाल्टिस्तान एरिया में हुंजा घाटी के बटुरा ग्लेशियर भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाते हैं। ग्लेशियर में बर्फ के साथ ही आसपास में घास के मैदान, जुनिपर पेड़ बेहद सुहावना नजारा बना देते हैं। यहां लोग ट्रेकिंग के लिए आते हैं।
44
कराची (Karachi)
कराची पाकिस्तान के आर्कषण का केंद्र है। मजार-ए-कायद, मोहाता पैलेस, जिन्ना मकबरा दुनिया से लोग घूमने आते हैं। कराची को जिन्नाह का जन्मस्थान माना जाता है। यहां पर पाकिस्तान की संस्कृति के साथ ही महानगरीय परिदृश्य देखने को मिलता है।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.