Raksha Bandhan 2024 Mehendi designs: मेहंदी लगाने का नहीं है टाइम, 15 मिनट में लगाएं ये लेटेस्ट डिजाइन

First Published Aug 13, 2024, 4:22 PM IST

Raksha Bandhan 2024 Unique Mehendi designs: रक्षाबंधन 2024 के मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइनों से। फ्लावर, अरेबिक, यूनिक और सिंपल मेहंदी डिज़ाइन चुनें और इस त्योहार पर अपने हाथों को दें एक खास लुक।

रक्षाबंधन 2024 मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन को बेसब्री से रहता है। इस साल ये पर्व 19 अगस्त सोमवार मनाया जाएगा। ऐसे में ये फेस्टिवल बिना मेहंदी के अधूरा है। अगर आप भी मेहंदी लगाने की शौकीन हैं तो राखी 2024 पर ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन चुनें। 

ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन 2024

वर्किंग वुमन हैं और राखी पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो फ्लावर डिजाइन मेहंदी से बेस्ट कुछ नहीं है। आप इसे खुद भी लगा सकती हैं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आप भी मोरपंख डिजाइन के साथ इसे राखी पर लगवाएं। ये मोरपंख बूटी और फूल-पत्ती डिजाइन के साथ और ज्यादा प्यारी लगेगी। 

यूनिक मेहंदी डिजाइन

हाथों को बिल्कुल अलग लुक देना चाहती हैं तो मोरपंख पर यूनिक मेहंदी डिजाइन चुनें। ये फ्रंट-बैक दोनों हाथों पर लगवा सकती हैं। अगर आपके हाथ छोटे हैं तो ये डिजाइन बेस्ट रहेगा। 

सिंपल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगवाना ज्यादा टफ लगता है तो जल्दी लगने वाली इस सिंपल मेहंदी को चुन सकती हैं। इसे लगाने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगेगा। ये हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। 

इंटीग्रेट मेहंदी डिजाइन

इंटीग्रेट मेहंदी डिजाइन भी राखी 2024 के लिए चुन सकती हैं। ये काफी प्यारी लगने के साथ हाथों को सुंदर बनाती हैं। 

ये भी पढ़ें- Sweet Dishes for Rakhi 2024: रक्षाबंधन पर कुछ मीठ हो जाये, घर पर बनाएं हेल्दी बादाम खीर

click me!