mynation_hindi

कम बजट में घूम आएं Sri lanka, बारिश में जन्नत सा एहसास दिलाएगा पड़ोसी देश

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 31, 2024, 10:24 AM IST

Visit Sri Lanka in Monsoon: हर किसी के मन में एक बार विदेश जाने का सपना जरूर होता है। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप श्रीलंका जाने का प्लान बना सकते हैं। कम बजट में आपको प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे दिखने के साथ ही बेहतरीन कूज़ीन खाने का भी मौका मिलेगा। जानिए बारिश के मौसम में  श्रीलंका में कहां घूम सकते हैं। 

PREV
15
कम बजट में घूम आएं Sri lanka, बारिश में जन्नत सा एहसास दिलाएगा पड़ोसी देश
1 लाख के अंदर घूम आएंगे श्रीलंका

श्रीलंका अपनी ऐतिहासिक इमारतों और समुद्र के खूबसूरत किनारों के लिए फेमस है। यहां पर आकर आप प्रकृति की खूबसूरती को देखने के साथ ही सुकून मिलेगा। शानदार सी फूड, हिल स्टेशन का मज़ा आप कम बजट में उठा सकते हैं। 5 दिन श्रीलंका में रुकने के लिए आपको ₹60,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
 

25
कोलंबो में समुंदर किनारे का लें मज़ा

कोलंबो में आपको एक या दो नहीं लगभग 6 बीच में घूमने का मौका मिलेगा। आप अपने समय के हिसाब से बीच जाने का प्लान बना सकते हैं। कोलंबो में माउंट लाविनिया बीच, वेल्लावेट बीच, गैल फेस ग्रीन फेमस हैं।  गैल फेस ग्रीन बीच में आप रिफ्रेश फील होगा और स्वादिष्ट लोकल फूड खाने का भी आनंद मिलेगा। 
 

35
विल्पट्टू राष्ट्रीय उद्यान जीप सफारी

अगर आप जीप सफारी का शौक रखे हैं तो  श्रीलंका के कैंडी में विल्पट्टू राष्ट्रीय उद्यान जीप सफारी जाना न भूलें। आपको यहां लिपोपार्ट की अधिक संख्या देखने को मिलेगी। लगभग 13000 रु में आप 10 घंटे तक सफारी का मजा ले सकते हैं। आपको नाश्ते से लेकर खाने तक की व्यवस्था मिल जाएगी। 

45
गाले में लें खूबसूरत गांव का आनंद

आप श्रीलंका में सिर्फ बीच और सफारी का मजा ही नहीं बल्कि खूबसूरत गांव की झलक भी देख सकते हैं। अगर सायकल की सवारी पसंद है तो लैगून, मैंग्रोव और उनातुना के आस-पास के गांवों को विजिट करें। सुबह या दोपहर को आप सायकलिंग कर सकते है। साथ में आपका गाइड भी रहेगा। यहां आपको हथकरघा बुनाई कार्यशाला,नारियल के स्वीट जूस आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। आपको इसके लिए 1000 रु तक खर्च करना होगा। 

55
सिगिरिया पुराना रॉक फॉरेस्ट

सिगिरिया पुराना रॉक फॉरेस्ट आपको जरूर विजिट करना चाहिए। ऊंचे फॉरेस्ट से आपको खूबसूत ग्रीनरी दिखने के साथ ही मानों पूरा श्रीलंका दिखेगा। आपको यहां बुद्ध भगवान के बहुत से आर्टपीस मिल जाएंगे। बारिश के मौसम में टूरिस्ट की कम भीड़ होती है। आपको यहां नेचर के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। 

और पढ़ें: Nag Panchami 2024: हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों पर स्थित भोलेबाबा का ये मंदिर, नागपंचमी में जरूर करें दर्शन

Recommended Stories