mynation_hindi

Delhi monsoon travel: मानसून में दिल्ली करना है एक्सप्लोर तो घूम आएं ये 4 लेस क्राउडेड प्लेस

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 01, 2024, 01:32 PM ISTUpdated : Aug 01, 2024, 01:34 PM IST

Famous tourist places in Delhi in Monsoon: दिल्ली में मानसून के दौरान घूमने के लिए जमाली कमाली मस्जिद और मकबरा, मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली, संजय वन, और कुम्हार कॉलोनी जैसी फेमस जगहों की सैर करें। इन स्थानों की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व का आनंद उठाएं, लेकिन यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों को जरूर जान लें।

PREV
15
Delhi monsoon travel: मानसून में दिल्ली करना है एक्सप्लोर तो घूम आएं ये 4 लेस क्राउडेड प्लेस
दिल्ली में घूमने की जगह (Top Places Visit in Delhi)

राजधानी दिल्ली में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और अगर बाहर जाने की सोच रहे हैं लेकिन क्राउड प्लेस पर नहीं जाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए राजधानी के कुछ फेमस टूरिस्ट प्लेस लेकर आए हैं। जहां पर घूम सकते हैं। इसके साथ ही मौसम का मजा भी उठा सकते हैं। 

25
1) जमाली कमाली मस्जिद और मकबरा

दिल्ली कई प्रसिद्ध स्मारकों और विश्व धरहरों का खजाना है,जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इन्हीं में से एक है जमाली कमाली मस्जिद और मकबर। जिसे लाल बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है। यहां की वास्तुकला देखते बनती है। ये कुतुब मीनार के पास  महरौली पुरातत्व परिसर में स्थित सूफी संत शेख जमाली और उनके सहयोगी कमाली की कब्रें हैं। 

35
2) मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली

अगर हिंदी और साहित्य प्रेमी है। तो मुगल साम्राज्य के कवि मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली जरूर एक्सप्लोर करें। पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में स्थित ये धरोहर विंटेज वाइब देती है। इस हवेली के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं हालांकि 150 से ज्यादा पुरानी इस हवेली को अब संग्रहायल में बदल दिया गया है। यहां पर मिर्जा गालिब की प्रसिद्ध कृतियों, चित्रों, और तस्वीरों, मूर्तियों का अच्छा संग्रह रखा गया है। 

45
3) एडवेंचर प्रेमी घूमे संजय वन

दिल्ली के सबसे बड़ो जंगलों में एक संजय वन 10 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है,हालांकि ये इस जगह को लेकर कई अफवाहें और बातें है। कई लोग इसे भूतिया मानते हैं। लोगों की मानें तो यहां अजीब से आवाजें और चीजें दिखाई देती हैं। वहीं संजय वन में कई सूफी संतों की कब्रें भी है हालांकि कई एडवेंचर लवर इसे एक्सप्लोर भी करते हैं। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो जाने से पहले सभी जानकारी और ट्रेवल गाइड के बारे में जान लें। 

55
4) दिल्ली की कुम्हार कालौनी

दिल्ली के उत्तम नगर की  गलियों में बसी सबसे बड़ी कुम्हार बस्ती आकर्षण का केंद्र हैं। यहां पर  700 से ज़्यादा कुम्हार परिवार रहते हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी मिट्टी के बर्तन बनाने की कला को आगे बढ़ाया है। दुनिया के बाकी हिस्सों से अपनी कला के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। इसके अलावा मिट्टी से बने इन बर्तनों के मांग लोकर मार्केट से लेकर विश्वभर में है। अगर आप भी मिट्टी के बर्तनों से घर को विंटेज लुक देना चाहते हैं तो यहां घूम सकते हैं। 

Disclaimer: राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन  लगातर एडवाइजरी जारी कर रहा है। ऐसे में अगर आप किसी प्लेस को विजिट करना चाहते हैं तो वहां के लोकल प्रशासन की जारी चेतवानी जानने के बाद ही प्लान बनाएं तो आप परेशानी में फंस सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Hill Station Near Delhi: दिल्ली से 200KM की दूरी पर स्थित ये 5 प्लेस, वीकेंड पर करें एन्जॉय

Recommended Stories