फ्रांस के बाद इन 2 देशों में भी UPI सुविधा, जानिए क्या है खास
Anshika Tiwari |
Published : Feb 12, 2024, 07:58 PM ISTUpdated : Feb 12, 2024, 07:59 PM IST
upi in sri lanka and mauritius: सरकार द्वारा लगातार यूपीआई पेमेंट सर्विस को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्लोबल स्तर पर कई देशों ने यूपीआई पेमेंट में दिलचस्पी दिखाई है पहले फ्रांस तो अब श्रीलंका और मॉरिशस में यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा जिसे भारत की डिजिटल कूटनीति की तौर पर भी देखा जा रहा है।
भारत का UPI पेमेंट दुनियाभर में छाता जा रहा है। पहले फ्रांस तो अब दो अन्य देशों में भी UP पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। दरअसल, श्रीलंका और मॉरीशस में भी अब यूपीआई से पेमेंट किया जा सकता है। पीएम मोदी ने आज इसकी शुरुआत की। वहीं UPI और Rupay Connectivity का फायदा इन देशों में घूमने वाले भारतीय पर्यटकों को मिलेगा।
25
बड़ा सबसे टूरिस्ट हब
सभी देशों के लिए भारत एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस है भारतीय हर साल बड़ी संख्या में श्रीलंका मॉरीशस और फ्रांस समेत कई देशों का रुख करते हैं ऐसे में यहां पर अब यूपीआई पेमेंट सुविधा मिलने से भारतीय नागरिकों को पेमेंट करने में आसानी होगी।
35
मालदीव-चीन को सबक
दूसरी ओर पीएम मोदी ने यूपीआई को श्रीलंका मॉरीशस में टूरिज्म बढ़ाने वाला बताया उन्होंने कहा उम्मीद करते हैं कि यूपीआई लांच होने से ज्यादा से ज्यादा भारतीय श्रीलंका मॉरीशस जाने में दिलचस्पी दिखाएंगे ऐसे में मालदीव को नुकसान देखना पड़ सकता है क्योंकि भारत टूरिस्ट मालदीव के एंटी इंडिया हरकतों से बॉयकॉट मालदीव का ट्रेंड चल चुके हैं।
45
डिजिटल पेमेंट में भारत नंबर वन
बात डिजिटल पेमेंट की आती है तो भारत इस मामले में दुनिया का नंबर वन देश है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में फ्रांस समेत टोटल 11 देश में यूपीआई सर्विस पेमेंट एप को लांच किया गया था इसके बाद से यूपीआई पेमेंट एप सर्विस के को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
55
मॉरीशस और श्रीलंका को मिलेगा फायदा
यूपीआई सर्विस पेमेंट एप के जरिए मॉरीशस और श्रीलंका के टूरिज्म सेक्टर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है वही पहले यूपीआई लॉन्च करने वाले देशों की संख्या 11 थी अब मॉरीशस और श्रीलंका को मिलकर इन देशों की संख्या 13 हो गई है।
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.