खंडहर हो चुके महात्मा गांधी के कोचरब आश्रम की बदली तस्वीर, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Kochrab Ashram PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को गुजरात दौरे पर रहे। जहां अहमदाबाद में उन्होंने महात्मा गांधी आश्रम में पुर्नविकास कर स्थापित किए गए कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया।
 

pm narendra modi inaugurated kochrab ashram ahmedabad gujarat mahatma gandhi sabarmati ashram kxa
खंडहर हो चुके महात्मा गांधी के कोचरब आश्रम की बदली तस्वीर, PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने अहमदाबाद स्थित साबरमती में महात्म गांधी आश्रम में पुर्नविकसित किए गए कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के प्रयास ने कोचरब आश्रम को पूरी तरह से बदल दिया। जो पहले बिल्कुल जर्जर हालात में खड़ा था,आज वह आश्रम दूर से देखने पर चमक रहा है। 
 

pm narendra modi inaugurated kochrab ashram ahmedabad gujarat mahatma gandhi sabarmati ashram kxa

केंद्र की मोदी सरकार ने कोचरब आश्रम का कायाकल्प कर इसे नया स्वरूप दे दिया है। हर तरफ रंग-रोगन से आश्रम को सजाया गया है। पेड-पौधे आसपास की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। वहीं अब आश्रम देखने में और भी ज्यादा आकर्षक लग रहा है। 

रात के अंधेरे में पहले जो आश्रम खाली और विरान सा लगता था। मोदी सरकार की पहले से वही कोचरब आश्रम आज अंधेरे में दूर से जगमगाता नजर आ रहा है। वहीं बता दें, 1200 करोड़ की लागत से साबरमती आश्रम का भी कायाकल्प होगा। मोदी सरकार आश्रमों का जीणोद्धार इसलिए कराना चाहती है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए महात्मा गांधी के इतिहास और शिक्षा को जीवंत रखा जा सके। 
 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कोचरब आश्रम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-साबरमती आश्रम का कायाकल्प हमाके समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने और उसका जश्न मनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रयास का पैमाना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। 
 

इस मौक पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से देश की आजादी का बिगुल फूंखा था। 12 मार्च ही वो ऐतिहासिक तारीख है। जब बापू ने स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज बुंलद करते हुए अंग्रेजों के खिलाफ दांडी यात्रा शुरू की थी। बता दें, 12 मार्च को महात्मा गांधी ने 1930 में अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह के नाम से दांडी यात्रा शुरू की थी। जो 24 दिनों तक चली थी। 
 

वहीं 1200 करोड़ के मास्टरप्लान के तहत साबरमती आश्रम का भी कायाकल्प होगा। जबकि आश्रम के क्षेत्र को 5 एकड़ से बढ़ाकर 55 एकड़ किया जाएगा। 
 

vuukle one pixel image
click me!