जानिए 9 ऐसे उपाय, जो बदलकर रख देंगे आपकी किस्मत

First Published Jul 24, 2019, 2:39 PM IST

कई बार बहुत ज्यादा कोशिश करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। इसकी वजह है खराब किस्मत। ऐसी किस्मत को बदल देना ही अच्छा है। लेकिन इसका रास्ता हर किसी को मालूम नहीं होता। हम आपके लिए लेकर आए हैं 9 ऐसे उपाय जो आपके भाग्य को पलटकर रख देंगे। 
 

कोई भी व्यक्ति जब बाहर से अपने घर के अंदर प्रवेश करता है तो उसे खाली हाथ प्रवेश नहीं करना चाहिए। उसके हाथ में कुछ न कुछ होना ही चाहिए। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों ना हो।
undefined
रोज सुबह स्नान करने के बाद पीपल के वृक्ष पर जल जरुर अर्पित करें। दरअसल पीपल के पेड़ पर देवताओं का वास होता है। इसके अलावा विज्ञान के मुताबिक पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है। इसलिए पीपल के वृक्ष से बहुत पुण्य मिलता है। लेकिन रविवार के दिन पीपल पर जल अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दिन पीपल वृक्ष पर दरिद्रा देवी का वास होता है, जिनकी सेवा शुभ नहीं माना जाती है। रविवार के अतिरिक्त हर दिन पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए।
undefined
माता पिता का आशीर्वाद मनुष्य के लिए अचूक कवच का काम करता है। किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने से पहले अपने मां बाप का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिए।
undefined
धन प्राप्त करने का अचूक उपाय है मछलियों का आटे की गोलियां खिलाना। मछली पानी में रहती है जो कि माता लक्ष्मी का मायका है। जिसकी वजह से मछलियों की सेवा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक को धन धान्य का आशीर्वाद देती हैं।
undefined
धन की देवी लक्ष्मी को स्वच्छता बेहद पसंद है। वह हमेशा साफ सुथरे घर में निवास करती हैं। लेकिन ध्यान रहे सफाई का काम सूर्यास्त से पहले ही संपन्न कर लेना चाहिए।
undefined
घर या मंदिर में स्थापित देवताओं को फूल अर्पित करने से आपके जीवन में फूलों जैसी खुशबू भर जाएगी। लेकिन यह फूल ताजे होने चाहिए
undefined
यदि आप अपने पापों को कम करके पुण्य का उदय करना चाहते हैं तो चीटियों को शक्कर मिश्रित आटे का भोग लगाएं। चीटियां भगवान विष्णु का प्रतीक मानी जाती हैं। नरसिंह अवतार धारण करने से पहले भगवान ने चीटियों को भेजकर भक्त प्रह्लाद का गरम खंभे से भय दूर किया था।
undefined
गाय की सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते है। क्योंकि गऊ माता के शरीर में सभी देवताओं का वास होता है। इसीलिए गाय को घर में बनी पहली रोटी खिलाई जानी चाहिए।
undefined
हथेलियों का दर्शन करने से भी भाग्य अच्छा रहता है। क्योंकि आपकी हथेलियों पर मां लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का निवास माना जाता है।
undefined
click me!