RBI ने जारी की नई रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स...इन 10 तरह के ट्रांजेक्शन को घोषित किया फ्रॉड

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jul 22, 2024, 03:30 PM IST

RBI ने बैंकों के रिस्क मैनेजमेंट के लिए नए मास्टर निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन में सुधार करना है। 36 पुराने सर्कुलर हटाए गए हैं और नई कैटेगरीज शामिल की गई हैं।

PREV
16
RBI ने जारी की नई रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स...इन 10 तरह के ट्रांजेक्शन को घोषित किया फ्रॉड
बैंकों के रिस्क मैनेजमेंट रूल में किए गए बदलाव

RBI New Guidelines: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के रिस्क मैनेजमेंट के नियमों में बदलाव किया है। RBI ने  एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और ऑल इंडिया फाईनेंसियल इंस्टीट्यूशन्स इन्क्लूडिंग कामिर्शियल बैंकों में धोखाधड़ी रिस्क मैनेजमेंट पर मास्टर निर्देशों पर रिवाइज रूल जारी किए गए हैं।
 

26
RBI ने इसलिए जारी किया नया सर्कुलर

RBI ने अपने सर्कुलर में कहा है कि ये मास्टर निर्देश पहले के मास्टर निर्देशों, सर्कुलर और उभरते मुद्दों की व्यापक समीक्षा के आधार पर तैयार किए गए हैं। ये मास्टर निर्देश सिद्धांत-आधारित हैं और रेगुलेटेड एंटिटी (RE) में धोखाधड़ी रिस्क मैनेजमेंट के ओवरआल गर्वनेंस और निगरानी में बोर्ड की भूमिका को मजबूत करते हैं।

36
केंद्रीय बैंक ने धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन पर जारी किए तीन बदले मास्टर रूल

1. कामिर्शियल बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित) और ऑल इंडिया फाईनेंसियल इंस्टीट्यूशन्स
2. कॉपरेटिव बैंक (शहरी सहकारी बैंक/राज्य सहकारी बैंक/केंद्रीय सहकारी बैंक);
3. नॉन-बैंकिंग फाईनेंसियल कंपनियां (आवास वित्त कंपनियों सहित)।

46
हटाए गए 36 ओल्ड सर्कुलर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  द्वारा जारी निर्देशों का उद्देश्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, आवास वित्त कंपनियों और ग्रामीण सहकारी बैंकों में बेहतर धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन बुनियादी ढांचे और प्रणालियों में सुधार करना है। रेगुलट्री के अनुसार, एडजेस्मेंट के बाद, नियमों को सरल बनाने और अनुपालन बोझ को कम करने के प्रयास में आरबीआई ने इस विषय पर 36 पिछले ओल्ड सर्कुलर को हटा दिया।

56
फ्रॉड ट्रांजेक्शन की ये है लिस्ट

एकरूपता और स्थिरता बनाए रखने के लिए, जब बैंक धोखाधड़ी निगरानी रिटर्न (FMR) दाखिल करके वेब पोर्टल के माध्यम से RBI को धोखाधड़ी की घटनाओं की रिपोर्ट करते हैं, तो उन्हें नीचे दी गई लिस्ट में से सबसे रेलिवेंट कैटेगरी का सेलेक्शन करना होगा।

66
फ्राॅड के सबसे रेलिवेंट 10 कैटेगरी कौन-कौन सी हैं?

1. धन का दुरुपयोग और आपराधिक विश्वासघात।
2. जाली डिवाइस के माध्यम से धोखाधड़ी और उस माध्यम से धन लेना जिसके माध्यम से व्यक्ति धोखेबाज है।
3.  झूठे खाते के माध्यम से बैंक पासबुक या लेनदेन में हेरफेर।
4. किसी व्यक्ति को धोखा देने के इरादे से सही जानकारी छिपाकर धोखाधड़ी।
5.  धोखा देने के इरादे से कोई भी गलत दस्तावेज़/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाकर जालसाजी करना।
6. धोखाधड़ी करने के इरादे से किसी भी पासबुक, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, कागज़, लेखन, मूल्यवान सुरक्षा या खाते का जानबूझकर मिथ्याकरण, विनाश, परिवर्तन, विकृति करना।
7.  धोखाधड़ीपूर्ण ऋण सुविधा।
8. धोखाधड़ी के कारण नकदी की कमी।

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories