सिर्फ अंबानी नहीं, 'मैसूर कैफे' का दीवाना है ये फेमस खानदान, जानिए क्या है खास

Bhawana tripathi |  
Published : Jul 16, 2024, 05:15 PM ISTUpdated : Jul 16, 2024, 06:33 PM IST
सिर्फ अंबानी नहीं, 'मैसूर कैफे' का दीवाना है ये फेमस खानदान, जानिए क्या है खास

सार

Ambani love for Cafe Mysore Food: हाल ही में अनंत अंबानी का शादी की वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वो कैफे मैसूर की ओनर शनतेरी नायक के पैर छूते दिखते हैं। वहीं राधिका कहती हैं कि हर रविवार आपके यहां का खाना खाते हैं।

फूड डेस्क: वैसे तो मुंबई के फूड का हर कोई दीवाना है लेकिन यहां ऐसा भी कुछ खास है जो एशिया से लेकर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को भी पसंद है। सोशल मीडिया में अनंत अंबानी की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कैफे मैसूर की ऑनर ओनर शनतेरी के पैर छूते दिखते हैं। जानिए आखिर क्या खास है मैसूर कैफे में।

83 साल पुराना है मुंबई का 'कैफे मैसूर'

मैसूर कैफे 10 या 20 नहीं बल्कि 83 साल से ज्यादा पुराना है। अंबानी परिवार के लिए कैफे मैसूर इसलिए खास है क्योंकि मुकेश अंबानी यहां अपने कॉलेज के दिनों में यहां जाते थे। मुकेश अंबानी को यहां कि सांभर इटली बेहद पसंद है। साल 1930 में मुंबई के माटुंगा में ए रामा नायर ने इस दक्षिण भारतीय कुजीन वाले रेस्ट्रोरेंट की शुरुआत की थी। अब इस रेस्ट्रोरेंट से हर रविवार एंटीलिया यानी मुकेश अंबानी के घर साउथ इंडियन फूड जाता है। 

राज कपूर का भी पसंदीदा था कैफे मैसूर

न सिर्फ अंबानी बल्कि कपूर खानदान के लोग भी 'कैफे मैसूर' के दीवाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कपूर यानी करीना कपूर के दादा जी भी यहां का खास साउथ इंडियन फूड खाने आते थे। वहीं आज भी कपूर खानदान के लोग इस कैफे से पसंदीदा फूड मंगवाते हैं। सोशल मीडिया हैंडल चेक करने पर पूर्व सांसस स्मृति ईरानी भी फूड का आनंत लेते दिख रही हैं। 

कैफे मैसूर के ये फूड्स हैं खूब फेमस

कैफे मैसूर रेस्टोरेंट की  फिल्टर कॉफी, गनपाउडर डोसा, सैफरॉन हलवा घी केक,इडली सांभर, डोसा की विभिन्न वैराइटी, गरमागरम वड़ा लोगों को खूब पसंद आते हैं। वहीं कुछ अन्य फूड जैसे कि पाइनएप्पल शीरा,खोटो इडली, चाय बन मस्का भी लोकल्स का फेवरेट है। भले ही यहां फेमस लोगों का आना-जाना हो लेकिन आम इंसान के लिए दाम वाजिब हैं। आपको जितने रुपये में अन्य स्थानों में इडली मिलती है वहीं रेट यहां भी मिलेगा। 

और पढ़ें: बारिश में मोमोज खाना खतरे की घंटी ! जकड़ सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

Vitamin D की कमी होगी छूमंतर, डाइट में तुरंत शामिल करें ये 8 फल

 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?