मानसून का मज़ा हो जाएगा दुगुना, एक्स्प्लोर करें देश के खूबसूरत हिल स्टेशन

By Kavish AzizFirst Published Jun 19, 2024, 7:51 PM IST
Highlights

घूमने फिरने के शौकीन लोग गर्मियों के साथ साथ मानसून में भी  हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। बारिश के दिनों में हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लग जाता है। भारत में ऐसे तमाम हिल स्टेशन है जो मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते। आमतौर में हिल स्टेशन पर पहाड़, झील, झरने मानसून में खिल जाते हैं इसलिए टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं।

ट्रेवल डेस्क।15 जून के बाद उत्तर भारत के लोगों को मानसून का इंतजार रहता है। बारिश, बादल, सुहाना मौसम किस नहीं अच्छा लगता है लेकिन अगर आपको मानसून में हिल स्टेशन घूमने का मौका मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। खूबसूरत झरने, हरे भरे घास के मैदान, साफ हवा में झूमते पेड़ पौधे, शीतल नदियां इन सब का खूबसूरत नजारा अगर आप मानसून में देखना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे भारत के शानदार हिल स्टेशन के बारे में जो मानसून (Places to Visit In Monsoon) में जन्नत से कम नहीं लगते।

चेरापूंजी (Cherrapunji)

चेरापूंजी सबसे ज्यादा बारिश के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे ज्यादा बारिश वाला शहर है। यहां मानसून में दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।  चेरापूंजी में आपको कुदरत के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां चारों तरफ पहाड़ और घटिया हैं।   चीड़ देवदार के पेड़ इस घाटी की खूबसूरती बढ़ाते हैं। चेरापूंजी के नेचर ब्रिज अपने आप में एक रहस्य है क्योंकि इस बटिज को किसी इंसान ने नहीं बल्कि कुदरत ने खुद ही बनाया है। इसे लिविंग ब्रिज भी कहा जाता है।

लोनावाला (Lonavala)

लोनावाला भारत के  खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है।  यहां घूमने के लिए झील झरने हरी भरी घटिया और ऊंची ऊंची पहाड़ियां है यहां पूरे साल सैलानी घूमने के लिए आते हैं। मानसून में लोनावाला की सुंदरता अपने चरम पर होती है।  मुंबई और पुणे के लोग लोनावला पहुंचकर मानसून का मजा लेते हैं।  लोनावाला को झीलों का शहर भी कहते हैं। यहां  की झीलें मानसून में बेहद मनमोहक हो जाती हैं

मुन्नार (Munnar)

केरल में मौजूद मुन्नार हिल स्टेशन जन्नत से कम नहीं है । इस हिल स्टेशन पर आपको चारों तरफ चाय के बागान देखने को मिलेंगे। साफ सुथरा झरने, छोटी-छोटी नदियां, हरि पहाड़ियां मानसून में चमक उठती है। हनीमून के लिए मुन्नार  मानसून में बेस्ट डेस्टिनेशन कही जाती है।  अगर आप केरला जा रहे हैं तो मुन्नार घूमे बगैर  आपकी केरल यात्रा अधूरी है।

जीरो वैली (Ziro Valley)

अरुणाचल प्रदेश में मौजूद जीरो वाली एक खूबसूरत शहर है जहां हरे भरे बस के जंगल देवदार के पेड़ सुंदर घटिया पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं । मानसून में जीरो वैली दुल्हन की तरह निखर जाती है।  यहां आपको ऑर्किड के फूलों की हजार प्रजातियां देखने को मिलेंगे। जीरो वाली में अगर आपको हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां देखनी है तो पाको घाटी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जीभी

हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह घूमने के लिए हैं लेकिन जीभी हिमाचल की सबसे सुंदर जगह कही जाती है। इस जगह की खासियत यह है कि यह इंडस्ट्रियल जगह से दूर है और कुदरती चीजों से घिरी हुई हैं। जीभी में  शीतल पानी की झील, घने  देवदार जंगल, मैदान की  हरियाली देखकर आंखों को ठंडक मिलती है। मानसून में अगर आप जीभी घूमते हैं तो यहां सेरोलसर झील जरूर घूमने जाएं।  इस झील का पानी शुद्ध माना जाता है। जीभी को हिमाचल की हिडन डेस्टिनेशन भी कहा जाता।

ये भी पढ़ें

click me!