mynation_hindi

सावधान! वेट कम करने के लिए कहीं आप इस समय तो नहीं खाते हैं सलाद...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 04, 2024, 06:10 PM IST
सावधान! वेट कम करने के लिए कहीं आप इस समय तो नहीं खाते हैं सलाद...

सार

अक्सर लोग वेट कम करने के लिए किसी भी समय सलाद का सेवन करने लगते हैं। सलाद हेल्द के लिए बहुत बेनिफिशियल है लेकिन सही समय में सलाद का सेवन जरूरी है।

लाइफ़स्टाइल। सलाद में खूब सारी हरी पत्तियों की सब्जियां कर लोग अपनी हेल्थ अच्छी बनाना चाहते हैं। वैसे इसमें कुछ गलत भी नहीं है। अगर सलाद की रेसिपी अचछी हो तो क्रंची  डिलिसियस सलाद से बेहतर कुछ नहीं लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाम के समय सलाद हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके क्या कारण हैं।

न्यूट्रीशन से भरपूर सलाद

फ्रेश वेजीटेबल्स, फ्रूट्स से तैयार सलाद में एक नहीं बल्कि बहुत से न्यूट्रीशन होते हैं। सलाद में प्रोटीन, कार्ब के साथ ही विटामिं होती हैं जो मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बेहतर बनाती हैं। साथ ही सलाद कैंसर के खतरे को भी कम करता है। वेट को मेंटेन रखने के लिए भी सलाद का सेवन अच्छा माना जाता है। इन सब खूबियों के बावजूद सलाद का सेवन शाम को नहीं करना चाहिए। शाम के बाद सलाद खाने की राय न्यूट्रीशनिस्ट नहीं देते हैं। इसकी वजह शायद आपको हैरान कर दे लेकिन ये सच हैं।   

पाचन में होती है समस्या

न्यूट्रीशनिस्ट का मानना है कि शाम को 5 बजे के बाद बिना पका हुआ खाना पेट के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह के समय डायजेशन अच्छा होता है। शाम में पाचन की गति धीमीहो जाती है। ऐसे में अगर शाम को बिना पका खाना या सलाद खाया जाए तो उसे डायजेस्ट होने में समस्या होगी। 
 

फैटी लिवर के साथ ही हो सकती है अपच की समस्या

सलाद का शाम को सेवन करने में फैटी लिवर के साथ ही खाना न पचने की समस्या हो सकती है। वहीं लोगों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है। रात में सलाद खाने से वेट लॉस नहीं होता है बल्कि वजन बढ़ने का खतरा रहता है। एक्सपर्ट की मानें तो शाम को जल्दी डिनर करना चाहिए और सनसेट के पहले ही सलाद का सेवन कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:इसरो चीफ एस सोमनाथ को हुआ स्टमक कैंसर, जानिए पेट के कैंसर के कारण और लक्षण...
 

कैंसर से जूझ रहे हैं इसरो चीफ एस सोमनाथ, Aditya-L1 लॉन्चिंग के दिन पता चली ये बात......

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स