mynation_hindi

Eid al-Adha 2024:घर के कोने-कोने में बरसेगा नूर, जब सजाएंगी इन तरीकों से

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 13, 2024, 05:29 PM IST
Eid al-Adha 2024:घर के कोने-कोने में बरसेगा नूर, जब सजाएंगी इन तरीकों से

सार

Eid al-Adha 2024 decoration idea: 16 या 17 जून को ईद उल अधा त्योहार मनाया जाएगा। खास दिन में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में घर की डेकोरेशन तो बनती है। जानिए कैसे Eid al-Adha की डेकोरेशन को आप खास बना सकती हैं। 

Eid al-Adha 2024: बकरीद का त्योहार आने वाला है तो घर की सजावट तो बिल्कुल बनती है। कम बजट में घर कोई अपना घर सजाना चाहता है। आज हम आपको ईद में घर को सजाने के कुछ सिंपल तरीकों के बारे में बताएंगे। बजट के अंदर जानिए कैसे घर को सजाया जाए।

 

टाइनिंग टेबल में फ्रेश फूल बना देंगे माहौल

बकरीद के दिन जब मेहमान दावत पर आएंगे तो उनकी नज़र आपकी डाइनिंग टेबल में जरूर जाएगी। आप व्हाइट टेबलक्लोथ बिछाने के बाद पॉट में ताजे फूल सजाएं। ताजे फूल का रंग और महक किसी का भी दिन बना देता है। अगर आपके गार्डेन में फूल लगे हैं तो आप उन्हें भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऑनलाइन आपको 500 रुपये के अंदर फ्रैश फूलों के गुलदस्ते मिल जाएंगे। 

 

पेपर लालटेन से चमकाएं घर

बकरीद 2024 में घर की रौनक को बढ़ाने के लिए आपको रंगीन कागज से बने पेपप लालटेन का इस्तेमाल करना चाहिए। आप लिविंग रूम के साथ ही पेपप लालटेन को घर की बालकनी में भी टांग सकते हैं। जब मेहमान आपके घर आएंगे तो उन्हें लटकने लैंप की रोशनी अपनी ओर जरूर खींचेगी। आपको ऑनलाइन पेपर लालटेन 200 से 500 रुपये तक आसानी से मिल जाएंगे। 

 

ईद की रौनक में चार चांद लगा देंगा मिठाई कॉर्नर

बिना मिठाई के ईद अधूरी है। घर में आने वाले मेहमानों का मुहं मीठा कराने के लिए घर का एक कोना जरूर सुरक्षित रखें। आप चाहे तो डाइनिंग टेबल के एक कोने में विभिन्न प्रकार की मिठाईयां सजा सकती हैं। स्वीट डेकोरेशन के लिए आप डेकोरेटिव ट्रे, केक ट्रे, छोटे लैंप आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको ऐसे शो पीज लैंप आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे। जैसे ही मेहमान आपके घर आएंगे, मिठाईयों का कोना देख दिल मीठा हो जाएगा। 

 

ये भी पढ़ें:Eid ul Adha 2024: केरल के इस स्थान में देश की पहली मस्जिद, घूम आएं दुनिया की दूसरी पुरानी मस्जिद

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!