India Frist Maszid: देश के विभिन्न स्थानों में आपने प्रसिद्ध मस्जिदों के बारे में जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि भारत देश की पहली और सबसे पुरानी मस्जिद कहां है। केरल राज्य में (cheraman juma india first maszid) देश की सबसे पुरानी मस्जिद मौजूद है। दूर-दूर से लोग मस्जिद देखने आते हैं। अगर कभी आप केरल की यात्रा में जाएं तो दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद जाना न भूलें। Eid ul Adha 2024 के खास मौके पर जानते हैं देश की सबसे पुरानी मस्जिद चेरामन जुमा के बारे में। 

केरल में है दुनिया की दूसरी पुरानी मस्जिद

केरल के त्रिशूर में करीब 629 ईसवी में मलिक बिन दीनार ने भारत देश की पहली मस्जिद चेरामन जुमा का निर्माण कराया था। कोडुंगालुर के शासक चेराम पेरुमल ने मक्का की यात्रा के बाद इस्लाम धर्म को कुबूल कर लिया था। उनके कहने पर ही दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मस्जिद का निर्माण कराया गया। 

मस्जिद में नहीं बुझता है कभी दिया

चेरामन जुमा मस्जिद के पास तलाब, लड़की में की गई बेहतरीन नक्काशी और मक्का से लाए गए संगमरमर आपको इस मस्जिद में देखने को मिल जाएंगे।चेरामन जुमा मस्जिद में एक दिया भी जलता है और इस दिये को विभिन्न धर्मों के लोग जलाए रखने में मदद करते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि मस्जिद में जलता हुआ दिया कभी बुझता नहीं है। किसी एक नहीं बल्कि विभिन्न धर्मों के लोग रोज इस दिये में तेल डालते हैं। 

मक्का के संगमरमर से सजी देश की पहली मस्जिद

चेरामन जुमा की पुरानी मस्जिद को लकड़ी से बनाया गया था। जब मस्जिद की मरम्मत कराई गई तो इसे नया रूप मिल गया है। बताया जाता है कि मस्जिद के अंदर मक्का के काले संगमरमर का इस्तेंमाल किया गया है। अगर इस बार ईद-उल-अधा 2024 में आप देश की पहली मस्जिद देखना चाहते हैं तो केरल आपका नेक्स्ट प्लान होना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: त्योहार की बढ़ जाएगी रौनक, जब EID में अपनों के साथ घूमेंगे ये 6 Places