अगर हैं डायबिटीज के पेशेंट तो नवरात्रि व्रत के दौरान भूल के भी न करें ये गलतियां

By Bhawana tripathiFirst Published Apr 8, 2024, 4:29 PM IST
Highlights

Healthy Fasting Tips For Navratri 2024: कल  से नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) शुरू हो रही है। नवरात्रि में बहुत से लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं। अगर डायबिटीज की बीमारी के साथ नवरात्रि का व्रत रखा जाए तो कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। 
 

Fasting Tips For Diabetes Patients in Navratri: नवरात्रि के 9 दिन के व्रत बेहद खास माने जाते हैं। वैसे तो स्वस्थ्य लोगों को ही व्रत रहने की सलाह दी जाती है लेकिन बीमारी से जूझ रहे लोग भी व्रत रखते हैं। अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो व्रत के दिन कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए वरना ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाएगा। जानिए नवरात्रि व्रत के दौरान डायबिटीज के पेशेंट्स को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

  • हर दिन मॉनिटर करें ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के पेशेंट्स अगर 9 दिन का व्रत रह रहे हैं तो ऐसे में रोजाना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। सभी उम्र के लोगों का ब्लड शुगर लेवल लगभग एक जैसा होता है। अगर फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 60mg/dL से 100 mg/dL के बीच होता है तो इसे सामान्य माना जाता है। वहीं अगर आप खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल चेक करेंगे तो 120 से 140 mg/dL के बीच आएगा। अगर आपको जांच के दौरान ये रेंज मिलती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ॉ

  • नवरात्रि के व्रत में डायबिटीज पेशेंट्स लंबे समय न रहे भूखे

व्रत के दौरान लोग घंटों कुछ नहीं खाते हैं। जिन लोगों को कोई बीमारी नही है उनके लिए 2 या तीन घंटे तक भूखे रहना सामान्य है। डायबिटीज पेशेंट्स को व्रत के दौरान 2 घंटे के अंतराल में कुछ खाते रहना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा नहीं।

  • डायबिटीज पेशेंट्स मेडिसिंस को न करें इग्नोर

डायबिटीज के साथ अगर आपको कोई ऐसी बीमारी है जो जिसमें आपको दवा खाना पड़ती है तो आप दवा का सेवन जरूर करें। थायरॉइड पेशेंट्स भी रोजाना दवाओं का सेवन जरूर करें। व्रत में पेशेंट्स अगर दवा का सेवन नहीं करेंगे तो शरीर में दिक्कतें शुरू हो जाएंगी।

  • ज्यादा न पिएं फलों का रस 

डायबिटीज पेशेंट्स को ज्यादा फलों का जूस पीने से बचना चाहिए। साथ ही दूध के प्रोडक्त भी कम मात्रा में ही इस्तेमाल करने चाहिए। गर्मी में राहत और शरीर को एनर्जी देने के लिए 
नींबू पानी, लस्सी, शिकंजी आदि का सेवन किया जा सकता है। वहीं फलों में चीकू, अंगूर, केला, आम जैसे फलों को कम ही खाएं।

ये भी पढ़ें:Navratri 2024: दूर हो जाएगी हर परेशानी,नवरात्रि पर करें धारी देवी मां के दर्शन...
 

tags
click me!