mynation_hindi

देश के इन स्थानों में होली का आता है असली मजा, रंग-फूलों और मस्ती में डुब कर हो जाएंगे सराबोर...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 13, 2024, 10:17 AM IST
देश के इन स्थानों में होली का आता है असली मजा, रंग-फूलों और मस्ती में डुब कर हो जाएंगे सराबोर...

सार

 रंगों का त्योहार होली भारत के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाई जाती है। उत्तर भारत में रहने वाले लोगों के लिए होली मनाने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि भारत के किन स्थानों में होली धूमधाम से मनाई जाती है। 

Best Place to celebrate Holi:  अगर इस बार आप होली को कुछ अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं तो अपना बैग तैयार कर लीजिए। भारत के कुछ हिस्सों में होली के त्योहार की खासी धूम रहती है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग इन स्थानों में होली का त्योहार मनाने आते हैं। अगर इस बार आपको भी मौज-मस्ती और रंगो में सराबोर होने का मन है तो भारत के इन स्थानों में आप जा सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश के बरसाना में  लट्ठमार होली

भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से मशहूर मथुरा में होली का त्योहार देखने लायक होता है। भव्य तरीके से मथुरा को सजाया जाता है। राधा-कृष्ण के वेश में लोग दिखते हैं और नाच-गाने के साथ एक-दूसरे को रंग लगाया जाता है। मथुरा के बरसाना में लट्ठमार होली का चलन भी है। इस दौरान महिलाएं पुरुषों की डंडे से पिटाई करती हैं। पुरुष खुद को लट्ठ से बचते हुए दिखाई देते हैं। 

बरसाना की लड्डू वाली होली

आपने होली में रंगों से खेलना सुना होगा लेकिन बरसाना में कुछ अलग तरह से ही होली मनाई जाती है। लोग होली के दौरान एक-दूसरे पर रंग की बजाय लड्डू फेंक कर होली खेलते हैं। जब सुनने में इतना आनंद आ रहा है तो सोचिए ऐसी होली एक बार एंजॉय कर ली जाए तो जीवनभर भूल न पाएंगे। 

वृंदावन की गुलाल वाली होली

होली के दिन पूरा वृंदावन गुलाल की चादर ओढे होता है। ऐसा लगता है मानों गुलाबी कोहरा-सा छा गया हो। वृंदावन की होली अगर आप एक बार मनाएंगे तो जीवनभर भुला न पाएंगे। बांके बिहारी मंदिर के पास सब भक्तजन पर फूलों की बारिश की जाती है और साथ ही गुलाल से लोगों को नहला दिया जाता है। 

उदयपुर में होली का जश्न

अगर आप होली में राजसी टच चाहते हैं तो उदयपुर में होली एंजॉय कर सकते हैं। महाराजा मंगल के प्रांगण में मोवाड़ होलिका दहन बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही दहन के बाद लोकनृत्य का आयोजन भी किया जाता है। 

ये भी पढ़ें:जीजा जी हो या भाभी, केमिकल नहीं Medicinal color से मनाएं होली...

 

PREV
Read more Articles on