विराट कोहली से लेकर कपिल देव तक, इतने शानदार रेस्ट्रोरेंट के मालिक हैं ये क्रिकेटर्स

Bhawana tripathi |  
Published : May 27, 2024, 10:13 AM ISTUpdated : May 27, 2024, 10:16 AM IST
विराट कोहली से लेकर कपिल देव तक, इतने शानदार रेस्ट्रोरेंट के मालिक हैं ये क्रिकेटर्स

सार

 Indian Cricketers Popular Restaurants: इंडियन क्रिकेटर्स न सिर्फ क्रिटेट के मैदान से दर्शकों को झूमने में मजबूर कर रहे हैं बल्कि फाइन डानिंग और ग्लोबल कुज़ीन सर्व कर वाहंवाही भी लूट रहे हैं। भारतीय क्रिकेटरों के पॉपुलर रेस्ट्रोरेंट देश के विभन्न स्थानों में है। 

Popular Restaurants of Cricketers: इंडियन क्रिकेटर्स की लोकप्रियता सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरे विश्व में है। अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और बॉलिंग से मन जीत लेने वाले क्रिकेटर्स फाइन डाइनिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। जानते हैं भारत के पॉपुलर क्रिकेटर्स के बारे में, जो रेस्ट्रोरेंट के माध्यम से फैंस को लजीज़ खाना खिला रहे हैं।

विराट कोहली का रेस्ट्रोरेंट

 

क्रिकेट दीवानों के दिल में बसने वाले विराट कोहली न सिर्फ क्रिकेट में बेहतरीन परफॉर्मर हैं बल्कि बिजनेस में भी उनका कोई जवाब नहीं। मुंबई जूहू में किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली ने  One8 Commune रेस्ट्रोरेंट की शुरुआत की। रेस्ट्रोरेंट में वेजीटेरियन डिश के साथ ड्रिंक और ग्लोबल कुज़ीन का जायका लिया जा सकता है। विराट रेस्ट्रोरेंट के लिए “good for the soul” कुकिंग कॉन्सेप्ट में यकीन रखते हैं। 

जहीर खान का रेस्ट्रोरेट ( Zaheer Khan Dine Fine)

 

इंडियन क्रिकेटर जहीर खान भी हॉस्पिटेलिटी के बिसनेस में 2005 से एक्टिव हैं। जहीर खान ने पूणे में  ZK’s Dine Fine की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2013 में पूणे में जहीर खान ने  Toss Sports Lounge शुरू किया। ये एक स्पोर्ट्स थीम वाला रेस्ट्रोरेंट है। 

महेंद्र सिंह धोनी का शाका हारी रेस्ट्रोरेंट

 

बेंगलूरी एयरपोर्ट में अगर आपका कभी जाना हुआ हो तो  Shaka Harry रेस्ट्रोरेंट आपको जरूर मिलेगा। इस रेट्रोरेंट को एमएस धोनी ने साल 2022 को शुरू किया था। वेज फूड को प्रमोट करने के लिए धोनी ने खास तौर पर Shaka Harry रेस्ट्रोरेंट की शुरुआत की। 

कपिल देव  (Kapil Dev Restraurant ELEVENS)

 

इंडियन क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप दिला ऊंचाईयों में पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव क्रिकेट कोच के साथ ही रेस्ट्रोरेंट के मालिक भी हैं। पटना में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रेस्ट्रोरेंट है जिसका नाम Elevens है। कपिल देव ने ये रेट्रोरेंट साल 2008 में तैयार करवाया था। 

लाइफस्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?