मोहल्ले नाल होंगे सोढ़ी कुढ़ी के चर्चे! जब पहनेंगी Janhvi Kapoor जैसे लेटेस्ट डिजाइनर सूट

Bhawana tripathi |  
Published : May 27, 2024, 09:04 AM ISTUpdated : May 27, 2024, 09:10 AM IST
मोहल्ले नाल होंगे सोढ़ी कुढ़ी के चर्चे! जब पहनेंगी Janhvi Kapoor जैसे लेटेस्ट डिजाइनर सूट

सार

 Janhvi Kapoor latest suits ideas: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन में बिजी है। सोशल मीडिया में उनके लेटेस्ट आउटफिट्स देखने को मिल रहे हैं। आप भी जाह्नवी के लेटेस्ट सूट से आइडिया लेकर ट्रेंडी सूट्स बनवा सकती हैं। 

 Janhvi Kapoor latest suits: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के डिजाइनर ड्रेस से लेकर साड़ी तक, गर्ल्स के फेवरेट है। गर्मियों में लुक को कूल बनाने के लिए जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट सूट से आइडिया ले कमाल का रिक्रिएशन किया जा सकता है। अगर आप भी सूट आइडिया को लेकर कंफ्यूज हैं तो जाह्नवी कपूर के सूट डिजाइंस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

1. पटियाला सूट (Patiyala Suit)

जाह्नवी कपूर का पंजाबी कुढ़ी अवतार वाकई सोढ़ा है। जाह्नवी कपूर ने पिंक पटियाला सूट के साथ ग्रीन रंग का कुरता कैरी किया है। सिल्क फैब्रिक कुर्ते में जरी वर्क और एम्ब्रॉयडरी लुक को हैवी बना रही है। जाह्मवी ने लुक को हैवी बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड चांदबाली ईयररिंग्स कैरी किए हैं। पटियाला सूट के साथ बालों में परांदा और हाथों में मैचिंग चूड़ी जाह्नवी के पंजाबी कुढ़ी वाले लुक में चार चांद लगा रही है। 

2. हाई स्लिट ए लाइन कुर्ता (High Slit A-Line Kurta)

इन दिनों हाई स्लिट ए लाइन प्लीटेड कुर्ता का फैशन है। पार्टी वियर के लिए ऐसे सूट परफेक्ट लुक देते हैं। आप कॉटन फैब्रिक में भी ऐसे सूट सिला गर्मियों में गॉर्जियस दिख सकती हैं।सूट की नेकलाइन में हैवी थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वर्क और सीक्वेन वर्क नज़र आ रहा है। आप पसंद के हिसाब से फ्लोर लेंथ या फिर नी लेंथ सूट रिक्रिएट करा सकती हैं।  

3. स्लीवलेस कुर्ती (Sleeveless Kurta)

व्हाइट कलर की स्लीवलेस थिन स्ट्रिप वाली कॉटन कुर्ती गर्मियों के लिए बेस्ट च्वाइज है। आप एम्ब्रॉयडरी वाले कॉटन कपड़े से स्लीवलेस स्ट्रेट कुर्ती तैयार करा सकती हैं। साथ में पसंदीदा रंग का प्लेन दुपट्टा कैरी करें। लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए ऑक्सीडाइज्ड झुमकी और बैंगल कैरी करें। ओपन हेयर के साथ सूट पहन आप भी जाह्नवी जितनी कूल दिख सकती हैं।  

 

ये भी पढ़ें: पतिदेव की बढ़ जाएंगी धड़कन , जब पहनेंगी पूजा बनर्जी से बैकलेस ब्लाउज

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?