Janmashtami पर बनाएं कृष्ण का प्रिय भोग गोपालकाला, प्रसन्न होंगे भगवान

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 06, 2023, 08:19 PM ISTUpdated : Sep 06, 2023, 08:26 PM IST
Janmashtami पर बनाएं कृष्ण का प्रिय भोग गोपालकाला, प्रसन्न होंगे भगवान

सार

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी (janmashtami 2023) का पर्व गुरुवार यानी सात सितबंर को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। कान्हा के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी का व्रत रहने वाले हैं और काम के चक्कर में ये आसान नहीं होने वाला और आप परेशान है कि इस बार कृष्णा को क्या भोग लगाएं तो इन रेसिपी को फॉलो कर सकती हैं। 

लाइफस्टाइल डेस्क। Janmashtami 2023: जन्माष्टमी (janmashtami 2023) का पर्व गुरुवार यानी सात सितबंर को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। कान्हा के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी का व्रत रहने वाले हैं और काम के चक्कर में ये आसान नहीं होने वाला और आप परेशान है कि इस बार कृष्णा को क्या भोग लगाएं तो इन रेसिपी को फॉलो कर सकती हैं। 

1) गोपालकाला दही चावल  

ये स्वादिष्ट रेसिपी महाराष्ट्र की है। जहां पोहे, दही, खीरा, नारियल, अदरक, नमक और हरा धनिया के साथ इसे बनाया जाता है। ये व्यंजन श्रीकृष्ण को काफी प्रिय है। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए ताजी क्रीम भी मिला सकती हैं। 


2) श्रीखंड

श्रीखंड एक लोकप्रिय मिठाई है। जिसका आनंद पूर देश, महाराष्ट्र और गुजरात में लिया जाता है। इसे दही, केसर, चीनी और इलायची के साथ तैयार किया जाता है। आप कान्हा को श्रीखंड का भी भोग लगा सकती हैं। 

3) राजगिरा पराठा

राजगिरा पराठा एक सुपरफूड है। आप दो आलू, दो चम्मच हरा धनिया, आधा कप गेहूं का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा कप साबूदाने,सेंधा नमक और दही के साथ इसे तैयार कर सकती है। ये खाने में पौष्टिक होता है। यह दही आलू, आलू जीरा, सूरन की सब्जी और शकरकंद की सब्जी के साथ अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं मथुरा के पेड़ों का भोग, 20 मिनट में करें तैयार
 

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?