हर पार्टी लगेंगी 100% प्यारी! जब वियर करेंगी Kangana Ranaut जैसे Latest design Saree

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 06, 2024, 06:45 PM IST
हर पार्टी लगेंगी 100% प्यारी! जब वियर करेंगी Kangana Ranaut जैसे Latest design Saree

सार

Kangana Ranaut latest design saree look: हाल ही में लोक सभा चुनाव में जीत हासिल कर कंगना लोगों के दिलों में छा गई हैं। सिंपल से लेकर डिजाइनर साड़ी पहनने वाली कंगना रनौत के लुक से इंस्पिरेशन लिया जा सकता है।

लाइफ़स्टाइल। कंगना रनौत अब लोकसभा सांसद बन चुकी है। चंदीगढ़ एयरपोर्ट में CISF कर्मी के थप्पड़ मारने की खबर आ रही है। कंगना रनौत और कंट्रोवर्सी का चोली दामन का साथ है। इन सबसे परे आज हम आपको कंगना रनौत के लेटेस्ट पार्टीवियर साड़ी लक के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए कैसे आप कंगना के पार्टीलुक साड़ी से इंस्पिरेशन लेकर अपनी वार्डरोब सजा सकती हैं।

1.ऑरेंज कांजीवरम साड़ी

कंगना रनौत ने लुक पूरा करने के लिए हैवी कांजीवरम साड़ी पहनी है। साड़ी के बॉर्डर में लाल रंग साड़ी को बेहद खूबसूरत बना रहा है। लुक को पूरा करने के लिए कंगना रनौत ने स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स चूज किए है। बालों में गजरा पहने कंगना रनौत के इस लुक को आप पार्टी वियर के लिए चूज कर बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।


2.बनारसी सिल्क साड़ी 

गोल्डन जरी वर्क के साथ कंगना रनौत की पीले रंग की बनारसी साड़ी किसी का भी दिल लूट ले। विंटेज लुक में कंगना रनौत किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। साड़ी में मोर, बेल के खूबसूरत चित्र साड़ी की कलाकारी उकेर रही है। कंगना ने बनारसी सिल्क साड़ी के साथ ईयर पर्ल चेन वाली झुमकी वियक की है। 

3.ब्लू साटन रफल साड़ी

कंगना की लाइटवेट ब्लू साटन साड़ी आप कॉकटेल पार्टी के लिए चूज कर सकती हैं। साड़ी की खासियल रफल डिजाइन है। आप ऐसी साड़ी को खास लुक देने के लिए मैचिंग सीक्वेन स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकती है। इससे आपका लुक चार गुना ज्यादा स्टाइलिश नज़र आएगा। भले ही कंगना ने केवल ड्रॉप ईयररिंग संग अपना गेटअप पूरी किया हो लेकिन आप डायमंड नेकलेस भी पेयर कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें:सांसद बनते ही कंगना रनौत के साथ बदसलूकी, CISF की जवान ने जड़ा थप्पड़

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?