कोरियन लड़कियों की चमकती त्वचा का राज है किमची (Kimchi), हेल्थ बेनिफिट्स सुन उड़ जाएंगे होश

Bhawana tripathi |  
Published : Apr 05, 2024, 11:03 AM ISTUpdated : Apr 05, 2024, 11:09 AM IST
 कोरियन लड़कियों की चमकती त्वचा का राज है किमची (Kimchi), हेल्थ बेनिफिट्स सुन उड़ जाएंगे होश

सार

Korean Famous Side Dish Kimchi: आजकल ज्यादातर घरों में ओटीटी के माध्यम से कोरियन ड्रामा खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। फिल्म के लीड जब भी खाने के लिए बैठते हैं तो किचमी जरूर खाते हैं। जानिए आखिर कैसे बनती हैं वेज किमची (Kimchi) और क्या हैं इसके फायदे। 

Korean Famous Side Dish Kimchi  Recipe: कोरियन फिल्म्स देखते हैं तो किमची का नाम आपने जरूर सुना होगा। किमची कोरिया और चीन में खूब पसंद की जाने वाली साइड डिश है जो फर्मेंटेशन की प्रोसेस से बनाई जाती है। ये एक नॉन वेजीटेरियन डिश है जो सब्जियों से के साथ फिश सॉस से बनाई जाती है। आप वेजीटेरियमन किमची भी बना सकते हैं। इस डिश को खाने से शरीर के साथ ही त्वचा को बहुत फायदा पहुंचता है। आइए जानते हैं कि आखिर किमची के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं और ये कैसे बनाई जाती है। 

कैसे बनाई जाती है वेजीटेरियन किमची (Veg  Kimchi  Recipe)

किमची बनाने के लिए आपको बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं होती है। जैसे हम लोग आचार बनाते हैं वैसे ही कोरिया में किमची बनाई जाती है। लेकिन उनके यहां अलग प्रकार से इस डिश को तैयार किया जाता है। ज्यादातर लोग खाने के साथ किमची जरूर खाते हैं। जानिए कैसे पत्तागोभी से किमची तैयार कर सकते हैं।

  • 1 किलो पत्तागोभी 
  • 5 से 6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी)
  • 1 टेबलस्पून अदरक
  • 1 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स
  • तिल का तेल
  • 1 कप सोया सॉस
  • सफेद सिरका 
  • चिली फ्लेक्स

सबसे पहले पत्तागोभी को चीनीमिट्टी या कांच के बाउल में काटकर और नमक मिलाकर रख लें। 3 घंटे बाद तक पानी निचोड़ के अलग रख लें। अब तिल के तेल को छोड़कर सभी सामग्री को पत्तागोभी में मिला लें। इसे किसी टाइट जार में एक दिन के लिए बंद कर रख दें। किमची तैयार है। आप जब भी इसे सर्व करने जाए थोड़ा सा तिल का तेल जरूर मिला दें। 

किमची के हेल्थ बेनिफिट्स (Kimchi Health Benefits)

  • Fermentation के कारण किमची में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो कि गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। किमची खाने से पाचन भी अच्छा बना रहता है। 
  • किमची में Lactobacillus bacterium (एक प्रकार का अच्छा बैक्टेरिया) इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। 
  • एजिंग यानी बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को किचमी का सेवन कम कर देता है जिससे त्वचा में झुर्यियां जल्दी नहीं पड़ती।
  • किमची की सेवन कर एजिंग की प्रोसेस स्लो हो जाती है। यानी कोरियन लोग किचमी के कारण ही बेहद यंग और खूबसूरत दिखते हैं।

ये भी पढ़ें: कम घी के तैयार करें नवरात्री के लिए स्पेशल थाली, हेल्दी खाने से दिनभर फील करेंगे एनर्जेटिक...
 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?