पंचायत 3 की Neena Gupta का 64 में हॉट अवतार, देखकर लगेगा कि सच में 'उम्र तो बस नंबर है'...

Bhawana tripathi |  
Published : May 28, 2024, 12:02 PM ISTUpdated : May 28, 2024, 12:04 PM IST
पंचायत 3 की  Neena Gupta का 64 में हॉट अवतार, देखकर लगेगा कि सच में 'उम्र तो बस नंबर है'...

सार

Panchayat Season 3 fame Neena Gupta Glamorous look: उम्र को पीछे कर कैसे ग्लैमरस दिखा जाए, ये कोई एक्ट्रेस नीना गुप्ता से सीखे। वेब सिरीज पंचायत 2 में मंजू देवी के किरदार से फेमस हुई नीना गुप्ता का अगले सीजन में फैंस को इंतजार है। जानते हैं नीना गुप्ता से ग्लैमरस लुक से कैसे इंस्पिरेशन ली जा सकती है। 

Neena Gupta Glamorous look: एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों वेब सीरीज पंचायत 3 के कारण चर्चा में हैं। 64 की उम्र की एक्ट्रेस की एक्टिंग जितनी जबरदस्त है उतना ही ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का है। जानते हैं नीना गुप्ता के कुछ ग्लैमरस लुक के बारे में। 

1.स्ट्रेप मिनी ड्रेस

नीना गुप्ता ने ब्लैक कलर की वन पीस मिनी ड्रेस के साथ बेहतरीन एक्सपेरिमेंट किया है। गले में मैटल चोकर और हाथ में ब्रेसलेट बैग उनके लुक को बेहतरीन बना रहा है। ज्यादा उम्र की महिलाएं भी नीना गुप्ता से इंस्पायर होकर ऐसा लुक क्रिएट कर सकती हैं। अगर आपको फुल या हॉफ स्लीव्स पसंद हैं तो गले में हल्की ज्वेलरी वियर करें। लुक को पूरा करने के लिए फ्लैट सैंडिल वियर कर सकती हैं।

2. टू कलर हॉल्टर नेक लॉन्ग ड्रेस

कॉकटेल पार्टी के लिए आप नीना गुप्ता जैसी फ्लेयर हॉल्टर नेक ड्रेस पहन सकती हैं। फ्लोर लेंथ ड्रेस में बन लुक आपके लुक को इनहेंस कर देगा। ऐसी ड्रेस के साथ आपको हैवी ज्वेलरी की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो कानों में मैचिंग स्टड्स पहन सकती हैं। 

3. प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट्स

गर्मियों में लुक को कूल बनाने के लिए को-आर्ड सेट का चलन तेजी से बढ़ा है। को-आर्ड सेट केवल कम उम्र की लड़कियों के लिए नहीं होते हैं। इसे किसी भी उम्र की महिला पहन सकती है। आप एयरपोर्ट लुक के लिए नीना गुप्ता के जैसे प्रिटेंड व्हाइट को-आर्ड चूज कर सकती हैं। लुक को पूरा करने के लिए स्नीकर्स पहनें। कानों में आप लाइट फंकी ईयररिंग्स पहन सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: पंचायत फेम Sanvikaa के 7 लुक, आपकी भोली-भाली इमेज को कर देंगे बोल्ड

 'तरस' आइटम गर्ल Sharvari के 7 साड़ी लुक देख दिल में होगा कुछ कुछ
 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?