सिर्फ रेगिस्तान और पहाड़ नहीं बर्फीली वादियों के नज़ारे भी है सऊदी अरब में

By Kavish AzizFirst Published May 21, 2024, 10:49 PM IST
Highlights

Places to visit in Saudi- आमतौर पर सऊदी अरब को गर्म जलवायु वाला मुल्क माना जाता है। पहाड़ और रेगिस्तान के लिए मशहूर सऊदी अरब में कई इलाके ऐसे हैं जहां पूरे साल सर्दी पड़ती है कोहरा गिरता है और बर्फ भी गिरती है। यह शहर सऊदी अरब के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।

ट्रैवल डेस्क। सऊदी अरब मक्का और मदीना ( Holy City Mecca Medina) की वजह से जाना जाता है या फिर अपने अंतहीन रेगिस्तान और गर्म जलवायु के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सऊदी अरब में भी ऐसे कई शहर हैं जो हमेशा ठंडे रहते हैं। जहां की घाटियां बादलों से गिरी रहती हैं, जहां हमेशा कोहरा होता है, और जहां से ऊंचे ऊंचे पहाड़ नजर आते हैं। आज हम आपको सऊदी अरब के इन्हीं शहरों के बारे में बताएंगे।

ताइफ़ ( City Of Roses)

ताइफ़ सऊदी अरब का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है। इसे (City Of Roses) यानी गुलाबों का शहर भी कहा जाता है। ताइफ़ अपने इत्र के कारखाने के लिए भी बहुत मशहूर है। ताइफ़ में हर साल 300 मिलियन से ज्यादा गुलाब के फूल पैदा होते हैं और इन्हीं फूलों से गुलाब के सुगंधित तेल, गुलाब जल, इत्र और साबुन मनाया जाता है जिसे आप ताइफ़ के सेंट्रल मार्केट (Central Market Taif)  में जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ताइफ़ में अल वहाबा क्रिएटर, अल शिफा पर्वत, अल फैसल गार्डन और शुभ्रा पैलेस घूम सकते हैं।

आभा (Abha)

आभा दक्षिण पश्चिम में सऊदी अरब माउंट अल हिजाज़ के पश्चिमी किनारे पर पहाड़ियों से घिरा एक शहर है। आभा में दूर-दूर तक बगीचे खेत घाटियां और झरने हैं। यहां घूमने के लिए असीर नेशनल पार्क,  आभा वॉटरफॉल, अल सलाम पार्क, आभा झील और कोहरे के रास्ते हैं। यहां मौसम ठंडा रहता है इसलिए यह जगह सैलानियों से भरी रहती है।  आभा में मिट्टी और पत्थर के बने घर आकर्षण का केंद्र होते हैं। आभा के बाहरी इलाके में अगर आप ड्राइव करेंगे तो आपको मिट्टी और पत्थर के घर दूर से ही नजर आएंगे। आभा में ब्लैक माउंटेन है जहां गर्मियों में असीर फेस्टिवल के दौरान पैराग्लाइडिंग करने का मौका मिलता है।

 

अल नमास (City Of Fog)

अल नमास (Al Namas) कोहरे के शहर के नाम से भी मशहूर है।  यहां  दूर-दूर तक बादल, हरियाली और कोहरा नजर आता है। यहां  पूरे साल मौसम ठंडा रहता है और हमेशा चारों तरफ कोहरा छाया रहता है। यह शहर प्राचीन अरब जनजातियों के लंबे इतिहास के लिए जाना जाता है। अल नमास  की वादियां आपको उत्तराखंड और कश्मीर की वादियों की याद दिलाती हैं जहां  चारों तरफ सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता दूर-दूर तक नजर आती है। अल नमास में  मशहूर 7  गुंबदों वाला महल भी मौजूद है।

रिजाल अल्मा 

रिजाल अल्मा (Rijal Alma) खड़ी पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ है जहां आपको टेढ़ी-मेढ़ी सड़के नजर आएंगे। रिजाल अल्मा अपनी वस्तु कला से दुनिया भर को हैरान कर रहा है। दरअसल यह शहर क्षेत्रीय व्यापार के केंद्र के रूप में डेवलप किया गया था। आज दुनिया भर से टूरिस्ट इस शहर के वास्तु कला को देखने के लिए आते हैं। रिजाल अल्मा में अल जाबेर और अल हवत सबसे ऊंचा किला है जिसका नाम इतिहास में दर्ज है इस शहर की इमारतें ही यहां की खासियत है।

ये भी पढ़े 

कश्मीर,नैनीताल नहीं,गर्मी मे घूमिये लोनावला खंडाला की सर्द व ... ...

click me!