राम नवमी में बनाएं भगवान राम के 5 पसंदीदा भोग, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

By Bhawana tripathiFirst Published Apr 16, 2024, 10:44 AM IST
Highlights

Bhagwan Ram Bhog: देशभर में 16 और 17 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार (Ram Navami 2024 ) मानाया जा रहा है। भगवान राम की पूजा में प्रसाद चढ़ाकर उनकी अर्चना की जाती है। जानते हैं भगवान राम के प्रिय भोग (Bhagwan Ram Bhog Prasad) के बारे में। 

Bhagwan Ram Bhog Prasad:भारत में राम नवमी (Ram Navami 2024) का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मानाया जाता है। राम नवमी के दिन भगवान राम को भोग लगाने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि कैसे भगवान श्री राम के प्रिय भोग को 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है।

1. राम नवमी में बनाएं धनिया पंजीरी 

श्रीराम को धनिया पंजीरी का भोग लगाने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। राम नवमी में धनिया पंजीरी बना आप भगवान की कृपा और आशिर्वाद पा सकती हैं। 

  • 1 कप साबुत धनिया को मिक्सर में पीस लें। अब कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी डालकर धनिया को हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • अब धनिया को निकाल लें और उसी कढ़ाई में कटे हुए मखाने को भी रोस्ट कर लें।
  • काजू-बादाम और मखाना को अब बारीक काट लें। एक बाउल में धनिया, मखाना और मेवे को मिक्स कर लें। आप चाहें तो कुछ मात्रा में कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिला सकती हैं। आप स्वादानुसार पिसी शक्कर बाद में मिला लें। 

2. राम नवमी में बनाएं चंदामृत (Ram Navami Chandamrat)

दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को मिलाकर आप घर में आसानी से पंचामृत बना सकते हैं। एक कटोरी दही में आधा कप दूध, एक चम्मच शहद, एक चम्मच घी और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर प्रभु राम के लिए चंदामृत तैयार कर भोग लगाएं। 

3. राम नवमी में बनाएं चावल की खीर (Ram Navami Chawal Kheer Bhog)

आप प्रभु श्री राम को चावल और दूध से तैयार की गई खीर भी भोग लगा सकती हैं। इसके लिए आपको आधी कटोरी चावल (2 घंटे पानी में भीगे हुए), आधा लीटर फुल क्रीम दूध, स्वादानुसार शक्कर चाहिए। आप स्वाद के अनुसार खीर में मेवे में डाल सकती हैं। 

4.  श्रीराम को लगाएं हलवा-पूरी का भोग (Ram Navami Halwa poori Bhog)

भगवान राम को हलवा-पूरी का भी भोग लगाया जाता है। आप देशी घी में आटा या फिर रवा का इस्तेमाल कर झटपट हलवा तैयार कर सकती हैं। साथ में आटे की पूढ़ी भी बनाएं।

5. राम नवमी में भगवान राम को लगाएं केसरी भात का भोग (Ram Navami Kesari Bhaat Bhog)

केसरी भात भगवान राम का प्रिय भोग है। आपको केसरी भात बनाने के लिए केसर, बासमती चावल, इलाइची पाउडर, घी, काजू और शक्कर की जरूरत पड़ेगी। एक रात पहले ही इसकी तैयारी कर लें भोग 10 मिनट में तैयार हो जाएगा। 

  • बासमती चावल को 2 घंटे के लिए भिगो दें। गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच केसर भी घोल लें। 
  • अब पैन में घी डालकर काजू को फ्राई कर निकाल लें। अब इसी कढ़ाई में भिगे हुए चावल डालकर कुछ देर चलाएं।
  • अब चावल में करीब डेढ़ कप पानी डालकर उबाल आने दें। जब पानी उबलने लगे तो केसर का पानी भी डाल दें। कुछ देर बाद शुगर क्रिस्टल या स्वीटनर एड कर दें। 
  • चावल बनने के बाद किशमिश, काजू और हल्का सा इलाइची पाउडर मिला दें। 

ये भी पढ़ें: राम नवमी में पहनें इन 5 रंगों की बनारसी साड़ियां, लगेंगी खूबसूरत 

 

tags
click me!